Breaking News :
>>स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी>>गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
खेल-जगत

न्यूजीलैंड के 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज काइल जैमिसन का पहला मैच, पहली पारी में 4 विकेट लेकर की शानदार शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में महज 165 रन पर सिमट गई। टीम धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे मिलकर भी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए। यह मैच न्यूजीलैंड के 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज काइल जैमिसन का पहला मैच है और उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत पर मेजबान टीम ने शिकंजा कस लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। तेज गेंदबाजों ने 9 विकेट लेकर भारतीय टीम को पहली पारी में सस्ते में समेट दिया। टेस्ट डेब्यू करने वाले काइल जैमिसन ने चार विकेट हासिल किए और मैच का रुख पलट दिया। इन चार विकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट अहम रहा।

6 फीट 8 इंच के गेंदबाज का कमाल

न्यूजीलैंड की तरफ से पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे 6 फीट 8 इंच के तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया की कमर तोड़कर रख दी। काइल जैमिसन ने 16 ओवर की गेंदबाजी की और कुल चार विकेट हासिल किए। इन चार विकेट में कप्तान विराट कोहली के साथ चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी का अहम विकेट भी शामिल था।

जैमिसन का शानदार डेब्यू

भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने वाले जैमिसन को टेस्ट में भी खेलने का मौका मिला। पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने 16 ओवर की गेंदबाजी की और 39 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किए। 11 रन पर खेल रहे भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान चेतेश्वर पुजारा को उन्होंने वापस भेजा और इसके ठीक बाद विराट कोहली को भी आउट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!