Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड समेत 11 हिमालयी राज्यों में हिमालयी राज्यों में तैयार होगी आपदा प्रबंधन की नई नीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022, नैनीताल जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों के बीच आपदा प्रबंधन की नई राष्ट्रीय नीति में आपदा की पूर्व चेतावनी, तैयारी राहत-बचाव कार्य के बाद आपदा प्रभावित इलाकों में पुनर्निमाण को शामिल कर लिया गया है। उत्तराखंड समेत 11 हिमालयी राज्यों में आपदा प्रबंधन नई नीति से किए जाने का खाका नैनीताल में खींचा जाएगा।

विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों के सुझाव इसमें शामिल किए जाएंगे। नैनीताल में इसको लेकर 20-21 अक्टूबर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स्थान,गृह नई दिल्ली व डा आरएस टाेलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रिडक्सिंग रिस्क एंड बिल्डिंग री-साइलेंस:पर्वतीय राज्यों में क्षमता विकास विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला में देशभर के ढाई सौ प्रतिभागियों ने शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जबकि समापन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे। कार्यशाला की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

मंगलवार को एटीआइ सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में महानिदेशक बीपी पांडे, संयुक्त निदेशक प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, के नोडल अधिकारी प्रो संतोष कुमार, एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि कार्यशाला में उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, आसाम, मिजोरम,त्रिपुरा, नागालैण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से लगभग 400 आ सकते हैं।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय राज्यों की संवेदनशीलता को देखते हुए अवस्थापना सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, भूकंप अवरोधी भवन निर्माण करना,आपदाओं के जोखिम को न्यून करने नीति एवं कार्यक्रम विकसित करना, खोज एवं बचाव दलों को कौशलपूर्ण बनाना है। यही नहीं नैनीताल एटीआइ में भारत के उत्तरी पर्वतीय राज्यों का सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाना है।

प्रो संतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधन का जो नया एजेंडा लागू किया है, उसके अनुसार नीति में बदलाव कर 15 वें वित्त आयोग में रिस्पांस फंड का प्रावधान किया गया है। आपदा प्रबंधन को जनांदोलन बनाया जाना है। पहाड़ व मैदान के लिए अलग-अलग आपदा प्रबंधन तंत्र विकसित होना है।

कार्यशाला में प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री चंडी प्रसाद भट्ट, पर्यावरणविद् ओपी मिश्रा, पूर्व अपर मुख्य वन संरक्षक,एके सिंह, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डे समेत अनेक राष्ट्रीय संस्थानों, विश्व बैंक के अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!