Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशक्राइमदेश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना आई सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022, नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना सामने आई है। दिल्ली की रहने वाली युवती से गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 5 लोगों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दी। इसके बाद आरोपितों ने उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया।  

आरोपितों की पहचान दिल्ली दुर्गापुरी के शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, ओरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला व दीनू के तौर पर हुई है। सभी आरोपित दुर्गापुरी के ही रहने वाले हैं।

इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बुधवार को बताया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे 5 लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। आरोपितों ने 2 दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों में राड घुसाई। इस मामले को लेकर SSP गाजियाबाद को नोटिस इश्यू किया है।

पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया

गाजियाबाद सिटी एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 16 अक्टूबर को पीड़िता अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने रात 9.30 बजे पीड़िता को आटो में बैठाया था। इसके बाद वापस दिल्ली लौटने के दौरान पीड़िता के जानने वाले 5 लोगों ने युवती को स्कॉर्पियो कार में अगवा कर लिया। फिर पांचों ने न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट में राड भी डाल दिया। उसके बाद पांचों आरोपितों ने युवती को जमकर पीटा। दो दिन बाद आरोपितों ने पीड़िता को बोरे में भरकर उसी जगह फेंका जहां वह आटो में बैठी थी। इसके बाद सभी फरार हो गए। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक 4 आरोपित हिरासत में

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के आश्रम रोड का है। पीड़िता के भाई ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस ने अब तक 4 आरोपितों को हिरासत में लिया है। एक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!