Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
मनोरंजन

नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी का कार्ड इंटरनेट पर हुआ वायरल, तारीख का हुआ खुलासा

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इनदिनों अपनी शादी की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी की खबर को लेकर खुलासा किया। इसी बीच अब नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड में नेहा की शादी की तारीख का भी खुलासा हो गया है। इस कार्ड के सामने आते ही फैंस अब उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइ​टेड है।

नेहा कक्कड़ और सिंगर रोहनप्रीत सिंह का ये कार्ड उनके एक इंस्टाग्राम फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। इस कार्ड में नेहा की शादी की पूरी डिटेल लिखी हुई है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीर छपी है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी कार्ड छपा हुआ है। नेहा और रोहनप्रीत 26 अक्टूबर, 2020 को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके साथ ही रिसेप्शन का वेन्यू पंजाब स्थित है।

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ एक रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में रोहन ने नेहा को पकड़ रखा है और दोनों एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए नेहा ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘Jab We Met’।

वहीं अभी भी लोगों में इस बात को लेकर कन्फ्यूज़न बनी हुई है कि दोनों वाकई में शादी कर रहे हैं या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में नेहा ने रोहनप्रीत के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसपर लिखा था ‘नेहा कक्कड़ वेड्स रोहनप्रीत’ लेकिन ये उनके गाने का पोस्टर था। गाने का टाइटल है ‘नेहू द व्याह’ जो 21 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!