Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

किसान की मौत के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2020, मध्य प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांधाता विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए रविवार को मूंदी में आयोजित जनसभा में एक बुजुर्ग किसान की कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने के चलते मौत हो गई। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान की मौत के बाद भी भाजपा नेता मंच से भाषण देते रहे और उनका कोई भी नेता मंच से नीचे नहीं उतरा।

मूंदी पुलिस थाना प्रभारी अंतिम पवार ने बताया कि ग्राम चांदपुर निवासी 70 वर्षीय किसान जीवन सिंह मूंदी में रविवार को आयोजित रैली में गए थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिससे वह कुर्सी पर ही गिर गए। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि किसान जीवन सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जब सिंधिया बाद में मंच पर पहुंचे और उन्होंने किसान की मौत के बारे में जानकारी मिलने पर सभा के दौरान एक मिनट का मौन रखकर जीवन सिंह को श्रद्धांजलि दी। बताया जाता है कि खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार नारायण पटेल के चुनाव प्रचार में यह जनसभा आयोजित की गई थी।

कांग्रेस ने इसे भाजपा का असंवेदनहीन व्यवहार बताया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने हमला बोलते हुए सिंधि‍या और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ‘भाजपा के कार्यक्रम में किसान की मौत हो गई लेकिन भाजपा नेताओं की बयानबाजी जारी रही। शिवराज जी जनता से नहीं कम से कम भगवान से तो डरिए।’

गौरतलब है कि कांग्रेस सिंधिया और भाजपा में आए उनके समर्थक नेताओं पर गद्दारी जैसे आरोप लगा रही है। सिंधिया कई अवसरों पर इनका जवाब दे चुके हैं लेकिन चुनावी बयार के अंतिम दौर की ओर बढ़ता देख भाजपा और आक्रामक रुख अपना रही है। भाजपा अपनी महिला उम्‍मीदवार इमरती देवी पर दिए गए कमलनाथ के अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस को घेर रही है। फिलहाल सिंधिया ने मालवा-निमाड़ और सांवेर क्षेत्र में चुनावी सभाओं से मोर्चा संभाला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!