Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देश

NCP नेता जयदत्त क्षीरसागर ने विधायक पद से किया रिजाइन, शिवसेना में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह महाराष्ट्र के बीड़ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में अकेले राकंपा विधायक थे। इससे पहले खबर आई थी कि वह आज शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका शर्मा कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई थीं। उन्होंने नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ी थी। उस वक्त वह पार्टी की प्रवक्ता के तौर पर काम कर रही थीं।

जयदत्त क्षीरसागर हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके निवास मतोश्री पर मिलने पहुंचे थे। बीड़ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में जयदत्त अकेले राकांपा विधायक थे। बाकी सभी भाजपा से हैं। बताया जा रहा है कि क्षीरसागर राकांपा से नाराज हैं, यह नाराजगी पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी और उनके स्थानीय प्रतिद्वंदी धनंजय मुंडे को अधिक महत्व देने को लेकर है।

बता दें कि पिछले महीने ही शिवसेना ने कहा था कि चुनाव बाद आंकड़े जुटाने के लिए पीडीपी, नेकां और राकांपा को राजग का हिस्सा नहीं बनाया जाए। शिवसेना ने जम्मू कश्मीर में पीएम मोदी की सराहना करते हुए ऐसा कहा था। शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया था कि प्रधानमंत्री उन लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं जो देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

इसमें आगे यह भी कहा गया कि पीएम मोदी का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ रुख चुनाव के बाद भी रहना चाहिए। जो देश को बांटने की बात कर रहे हैं और जो उनका समर्थन कर रहे हैं उन्हें भविष्य में राजनीति में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!