Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

आर्यन खान की बेल का NCB ने किया विरोध

  • पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी अपनी टीम के साथ पहुंचे कोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन ख़ान इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन के केस पर आज फिर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। 20 अक्टूबर को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज कर, उन्हें 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। लेकिन इसी बीच आर्यन के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में ज़मानत याचिका दाखिल कर दी थी जिस पर आज सुनवाई की जाएगी। यानी आज एक बार फिर आर्यन की रिहाई पर सबकी नज़रें होंगी कि क्या शाह रुख ख़ान के बेटे को बेल मिलेगी या उन्हें अभी कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा।

  • बॉम्बे हाई कोर्ट में आज आर्यन का की तरफ से दलील पेश कर रहे पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी अपनी टीम के साथ कोर्ट पहुंच चुके हैं।
  • भ्रष्टाचार और नौकरी के लिए कागज़ात में हेराफेरी करने के आरोप झेल रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिसर समीर वानखेड़े आज दिल्ली एनसीबी हेडक्वाटर पहुंचे थे। जहां कुछ देर पूछताछ के बाद वो वहां से रवाना हो गए
  • एनसीबी ने अपने एफिडेविट में एक बार फिर आर्यन की ज़मानत का विरोध किया है। एनसीबी का कहना है कि, ‘एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट चल रहा है और एजेंसी को इसका पता लगाने के लिए समय चाहिए। जमानत मिलने पर आर्यन जांच को प्रभावित कर सकते हैं, गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं’।
  • क्रूज़ ड्रग्स केस पर सेकंड हाफ के बाद सुनवाई होने की संभावना है।
  • आर्यन की ओर से मजिस्ट्रेट कोर्ट और स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में अब तक सतीश मानशिंदे और अमित देसाई ने ज़मानत याचिका दायर की थी, लेकिन आज बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन की तरफ से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी दलील पेश करेंगे और शाह रुख ख़ान के बेटे को ज़मानत दिलवाने की कोशिश करेंगे।

आपको बताते चलें कि आर्यन की ज़मानत के लिए उनके वकील अब तक कई बार ज़मानत याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन हर बार कोर्ट ने किसी न किसी वजह से  उनकी याचिका खारिज कर दी है। आखिरी बार 20 अक्टूबर को इस केस में सुनवाई हुई थी जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत अर्जी ख़ारिज की थी, हालांकि उस दिन सबको लग रहा था कि आर्यन रिहा हो जाएंगे, लेकिन कोर्ट का ज़मानत याचिका खारिज करने का फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था।

इधर खबरों की मानें तो जेल में आर्यन धार्मिक किताबें पढ़ रहे हैं। आर्थर रोड जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्यन जेल में लाइब्रेरी से किताबें लेकर पढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यहां से दो किताबें ली हैं, जिनमें पहली है गोल्डन लॉयन और दूसरी किताब भगवान राम और सीता की कहानियों पर बेस्ड है। एचटी के रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन रोज जेल में होनी वाली संध्या आरती में भी शामिल होते हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए जेल कर्मचारियों ने आर्यन को सुझाव दिया है कि वो लाइब्रेरी से अपनी पसंद की किताबें पढ़कर समय गुजार सकते हैं। आर्यन के ख़ान के पिता शाह रुख ख़ान भी अपने बेटे से मिलने एक बार आर्थर रोड जेल जा चुके हैं।

आर्यन पर एनसीबी का शिकंजा:

2 अक्टूबर की रात को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक लग्जरी क्रूज़ शिप पर छापा मारा था जहां से उन्होंने शाह रुख ख़ान के लाडले बेटे आर्यन ख़ान उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत कुल 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद 3 अक्टूबर को इन सभी को गिरफ़्तार कर लिया गया और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक दिन की एनसीबी हिरासत में भेज दिया। इसके बाद 4 अक्टूबर को आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन एनसीबी ने पूछताछ का हवाला देते हुए आर्यन की कस्टडी मांगी और उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी गई।

7 अक्टूबर को आर्यन की ज़मानत याचिका पर फिर सुनवाई हुई और मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फिर ज़मानत याचिका खारिज करते हुए आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान आर्यन समेत सभी आरोपियों को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया। उधर आर्यन के वकील ने सतीश मानशिंदे और अमित देसाई ने विशेष एनडीपीएस कोर्ट में ज़मानत के लिए याचिका पेश की लेकिन यहां से भी ज़मानत नहीं मिल सकी। जिसके बाद 20 अक्टूबर को ही आर्यन के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। अब आज आर्यन की रिहाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!