Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर में नगर निगम की ओर से लगाए जाने वाले दीपावली मेले का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, गोरखपुर। नगर निगम की ओर से लगाए जाने वाले दीपावली मेले का शुभारंभ 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। इस तरह का मेला पूरे प्रदेश में लगाने की तैयारी है और उसका शुभारंभ गोरखपुर से हो सकता है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा भी की है। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नगर निगम परिसर में 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होगा दीपावली मेला

नगर निगम परिसर में 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक दीपावली मेला का आयोजन होगा। पहले दिन शाम तक स्टाल लगाने का काम पूरा कर लेना होगा और मुख्यमंत्री के हाथों 29 अक्टूबर को इसका शुभारंभ कराने की तैयारी है। मेले में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल टेराकोटा एवं रेडीमेड गारमेंट से जुड़े उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, गोबर के दीये एवं प्रतिमा, स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार विभिन्न उत्पादों के लिए स्टाल मुहैया कराए जाएंगे। दीपावली मेले के दौरान शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने की भी तैयारी है। सोमवार को जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी ली है।

दीपावली मेले में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे स्टाल

दीपावली मेले में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली में स्थानीय उत्पाद की खरीदने की अपील की थी। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस मेले के माध्यम से शिल्पकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम कचहरी क्लब में आयोजित करने की तैयारी थी लेकिन पहले से ही वहां पटाखा की दुकानें लगाई जा रही हैं, जिसके कारण यह मेला नगर निगम परिसर में ही लगाने की तैयारी चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!