Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

ड्रग्स केस में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को किया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान सामने आये ड्रग्स केस में अब कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के नाम आ चुके हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस संबंध में कई पैडलर्स को गिरफ़्तार कर चुका है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, बॉलीवुड से जुड़े नामों की संख्या बढ़ रहे हैं। रविवार को बॉलीवुड प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला के घर छापामारी और पत्नी की गिरफ़्तारी के बाद सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम एक्टर अर्जुन रामपाल के घर तलाशी के लिए पहुंची है।

यहां बता दें कि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रियडेस के भाई एगिसिलाओस डिमेट्रियडेस ड्रग्स केस में पहले ही फंसे हुए हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें एनसीबी ने गिरफ़्तार किया था। एगिसिलाओस दक्षिण भारतीय नागरिक हैं। बाद में उन्हें एनडीपीएस की अदालत ने कुछ शर्तों पर ज़मानत दे दी थी। उन्हें अपना पासपोर्ट एनसीबी के पास जमा करवाने के लिए कहा गया था। हालांकि, रविवार को एक अन्य ड्रग मामले में एगिसिलाओस को दोबारा हिरासत में लिया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान ड्रग्स केस का खुलासा कुछ व्हाट्सऐप चैट्स से हुआ था, जिसके बाद सुशांत केस की मुख्यारोपी रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ़्तार कर लिया था। क़रीब एक महीने जेल में रहने के बाद रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गयी। हालांकि, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती अभी भी जेल में हैं।

एनसीबी ने केस में कई पैडलर्स को गिरफ़्तार किया है। चैट्स में कुछ सेलेब्रिटीज़ के नाम भी उछले, जिनसे एनसीबी ने पूछताछ की। इनमें दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत, सारा अली ख़ान और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण की पूर्व-मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी एनसीबी के रडार पर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

रविवार को एक अहम डेवलपमेंट के दौरान एनसीबी की टीम ने फ़िल्म प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला के घर छापा मार कर नशीले पदार्थों (नारकोटिक्स) की कमर्शियल मात्रा जब्त की थी। एएनआई ने एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समी वानखेड़े के हवाले से बताया था कि फ़िरोज़ की पत्नी को गिरफ़्तार कर लिय गया है। फ़िरोज़ को मामले में पूछताछ के लिए समन भी जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!