Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री को मिली मोबाइल पर जान से मारने की धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार। उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रहे हापुड़ जिले के दिग्गज नेता को जान से धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। आननफानन में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। जागरण संवाददाता के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और प्रदेश के पूर्व मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। हापुड़ पुलिस ने पूर्व मंत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल धमकी देने वाला पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बहादुरगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को पूर्व मंत्री मदन चौहान अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़ के पलवाड़ा गांव में कुछ लोगों से मिलने गए थे। उस दिन देर शाम को करीब पौने आठ बजे वापस लौटते समय एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल फोन पर फोन आया। आरोपितों ने गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पूर्व मंत्री ने फोन काट लिया। उसके बाद भी कई बार फोन आने पर उन्होंने फोन उठाया तो फिर से जान से मारने की धमकी दी गई।

धमकी मिलने के बाद पूर्व मंत्री मदन चौहान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि गढ़मुक्‍तेश्‍वर सीट से विधायक रहे मदन चौहान को तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल किया था। मंदन चौहान को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया था।  बता दें कि मूलरूप से मेरठ जिले की सरधना क्षेत्र से जुड़े रहे गांव मदारपुर के रहने वाले मदन चौहान का नाम नोएडा के अच्छे कारोबारियों में शुमार है।

मदन चौहान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। इसके बाद 1996 में हुए विधानसभा चुनाव में गढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। तब उनकी 4,800 वोटों के साथ जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद 2002 में सपा से चुनाव मैदान में उतरे। वर्ष 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!