Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

नवाब मलिक का नया आरोप: “क्रूज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त”

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर बुधवार को कई आरोप लगाए हैं। नवाब मलिक ने कहा कि क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया भी मौजूद था और समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी के अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे जाने दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में दाढ़ी वाले की मित्रता वानखेड़े से भी है। ड्रग माफिया वानखेड़े का करीबी दोस्त है। वानखेड़े को बताना चाहिए कि ड्रग माफिया को क्यों जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हीं लोगों ने ये पार्टी आयोजित की थी। मलिक ने कहा खेल तो हो गया, लेकिन खेल का खिलाड़ी दाढ़ी लिए हुए क्यों घूम रहा है इसका जवाब एनसीबी को देना पड़ेगा।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, ‘बिना महाराष्ट्र सरकार की जानकारी के क्रूज की पार्टी फैशन टीवी ने आयोजित की थी। कोविड प्रोटोकाल होने के बावजूद कोई भी अनुमति महाराष्ट्र पुलिस या राज्य के गृह विभाग से नहीं ली गई थी। इसको चलाने की अनुमति शिपिंग निदेशक से ली गई थी। उन्होंने कहा कि अगर हम समीर वानखेड़े का फर्जीवाड़ा खोल रहे हैं तो पूरी बीजेपी क्यों छटपटा रही है?

नवाब मलिक के आरोपों का भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक एनसीबी और समीर वानखड़े को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि एनसीबी ने मलिक के दामाद को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके दामाद समीर खान को 9 महीने बाद इस साल सितंबर में जमानत पर रिहा किया गया था।

आर्यन खान को रिहा करने के लिए शाहरुख खान से 25 लाख रुपये की जबरन वसूली के आरोप में केंद्रीय सतर्कता आयोग से जांच की मांग करते हुए मलिक ने कहा, ‘केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दीपिका पादुकोण और सारा अली खान जैसे बालीवुड अभिनेताओं को बुलाया था, इसी तरह सीवीसी को कथित जबरन वसूली के मामले में वानखेड़े के खिलाफ जांच करनी चाहिए।’

प्रभाकर सेल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि वानखेड़े, किरण गोसावी, ड्रग्स मामले में एक अन्य गवाह और एनसीबी के कुछ अन्य अधिकारियों ने शाहरुख खान से 25 लाख रुपये मांगे थे। सेल मुंबई क्रूज शिप ड्रग मामले में भी गवाह है। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी की एक टीम ने कार्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया थे, जो 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!