Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

आपदा राहत में दिखा मुख्यमंत्री धामी का कौशल, भाजपा में लौटा आत्मविश्वास

➤    धामी के दौरों से कांग्रेस परेशान

➤    युवा मुख्यमंत्री ने हर दुर्गम क्षेत्र में अपनी दस्तक दी है।

➤    धामी ने सेट किया ‘युवा’ मुख्यमंत्री का एजेंडा, हरीश के भरोसे कांग्रेस नहीं ढूंढ पा रही काट

➤    यह पहला मौका है जब प्रदेश की जनता ने अपने नये मुख्यमंत्री को आपदा से जूझते देखा है।

➤   [highlight] मुख्यमंत्री धामी का मुख्य सेवक बनकर मौके पर पहुँचना, आम जनता के भीतर उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास को बढ़ा रहा है।[/highlight]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, देहरादून। आपदा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिस संवेदनशीलता और कर्मठता से आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया, मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया, पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया इसका असर यह रहा कि प्रदेश की सरकारी मशीनरी पर भी सक्रिय होने का दबाव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री का मुख्य सेवक बनकर मौके पर पहुँचना, आम जनता के भीतर उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास को बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री के जमीनी दौरे और मॉनिटरिंग ने जहाँ सरकारी सिस्टम को पटरी पर दौड़ाया, वहीं हताश-निराश भाजपा संगठन को प्रदेश में अपनी सरकार होने का जमीनी एहसास हुआ, कार्यकर्ता राहत कार्यों में जुटे, प्रदेश अध्यक्ष खुद प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकले, सब मिलाकर भारतीय जनता पार्टी जो कि लंबे समय से निराशा के दौर से गुजर रही थी, वह मुख्यमंत्री के एक्शन से अब पूरी तरह चुनावी मूड में आ चुकी है।

मुख्यमंत्री की सक्रियता का एक और पहलू यह भी है कि कांग्रेस पार्टी को भी आपदा में सक्रिय होना पड़ा है। वह मुख्यमंत्री या गृहमंत्री के दौरों पर सवाल उठाकर विपक्षी होने का धर्म निभा रही है। हरीश रावत कभी ऊधम सिंह नगर जाकर ज्ञापन इवेंट कर रहे हैं या हरक सिंह रावत से गणेश गोदियाल यशपाल आर्य और अपनी बातचीत का वीडियो वायरल कर रहे हैं। मजे से सत्ता का इंतजार कर रही कांग्रेस अब नये सिरे से रणनीति बनाने पर मजबूर है।

कुल मिलाकर धामी के सड़क पर उतरने से आपदा राहत कार्य में तेजी आयी है। सरकारी मशीनरी पर दबाव है। क्षतिग्रस्त अवस्थापना के निर्माण के लिए विभाग सक्रिय हुए हैं। युवा मुख्यमंत्री ने हर दुर्गम क्षेत्र में अपनी दस्तक दी है। तकनीकी कारणों से चॉपर न उड़ने पर सड़क मार्ग से ही मौके पर पहुँचकर प्रभावितों को ढांढस बंधाया है।

जिस सक्रियता से मुख्यमंत्री धामी ने सारा सिस्टम अपने हाथ में लेकर निगरानी की है, वह उनकी क्षमता, नेतृत्व और कार्यकुशलता को प्रदर्शित कर रहा है। क्योंकि यह पहला मौका है जब प्रदेश की जनता ने अपने नये मुख्यमंत्री को आपदा से जूझते देखा है। एम्स के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपाना, अमित शाह द्वारा उत्तराखंड के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राहत कार्यों पर संतोष जताना और कुछ दिन पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उन्हें धाकड़ बल्लेबाज कहना, इन सब पर धामी ने अपनी सक्रियता से मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सभी दौरों पर सरसरी नजर डाली जाए तो मुख्यमंत्री के सब जगह पहुँचने के प्रयास और तत्काल राहत पहुँचाने की मंशा ने उन्हें संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया है। यही कांग्रेस की सबसे बड़ी चिंता है। त्रिवेंद्र काल में कांग्रेस आश्वस्त थी कि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और निराशा कांग्रेस को जीत तश्तरी में परोस कर दे देगी, मगर धामी ने एकाएक बाजी पलट कर कांग्रेस को सकते में डाल दिया है। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कई प्रपंच रचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और उन्हें इसका यह भी अहसास खुद महसूस हो रहा है कि जनता उनके प्रपंचों को अच्छी तरह जानती है। अब इन प्रपंचों के माध्यम से कांग्रेस का सत्ता में आना असंभव है।

छत्रपों की लड़ाई में जूझ रही कांग्रेस को अब अपनी रणनीति बदलनी होगी। वहीं हरीश रावत को खुद को कांग्रेस का चेहरा बनाए रखने के लिए पार्टी के भीतर जद्दोजहद बढ़ानी होगी, क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के सामने जो ‘युवा’ और ‘नौजवान’ मुख्यमंत्री का एजेंडा सेट कर दिया गया है, इसकी काट कांग्रेस के पास नहीं है और न दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के भीतर भी अब धामी के एक्शन मोड के प्रति स्वीकारोक्ति बढ़ती जा रही है और आगामी चुनाव के नेतृत्व से लेकर पार्टी लीडरशिप भी धामी के इर्द-गिर्द घूमनी तय है। जनता भी अब धामी को अगले पाँच सालों तक एक सशक्त मुख्यमंत्री के तौर पर देख रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!