Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल स्थित स्टाफ हाउस हनुमान मन्दिर के पास नाले में फैंकी हुई मिली नवजात बालिका

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, बृहस्पतिवार, ६ फ़रवरी २०२० (सूचना)। गुरूवार की सुबह लगभग 7 बजे नैनीताल स्थित स्टाफ हाउस हनुमान मन्दिर के पास नाले में फैंकी हुई नवजात बालिका मिली। बालिका गंभीर अवस्था में थी, जिसकी गर्भनाल जुड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा नवजात बालिका को चिकित्सा हेतु बीड़ी पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाॅ चाईल्ड लाईन 1098 की देखरेख में नवजात बच्चाी का प्रारंभिक उपचार किया गया। बाद में नवजात बच्ची के उचित और बेहतर ईलाज के लिए सुशीला चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। जहाॅ उसका ईलाज चल रहा है।
बच्चों विशेषकर बालिकाओं के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के संज्ञान में यह मामला आया तो वह काफी असहज एवं भावुक हो उठे। उन्होंने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लिया और जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्यौमा जैन को बच्ची की देखभाल के लिए अस्पताल भेजा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने इस शर्मनाक कृत्य की भत्र्सना की है तथा इस शर्मनाक कार्य की निन्दा भी की है। उन्होंने कहा कि यह घिनोना कार्य करने वाले जल्द पकड़ में आयेंगे जिसके लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। इस घृणित कार्य को करने वाले महिला एवं पुरूष को नियमानुसार दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इनके बारे में जो कोई भी सूचना जिला प्रशासन को देगा उसे जिलाधिकारी की ओर से दस हजार का नकद ईनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
श्री बंसल ने कहा कि सुशीला तिवारी में उपचार के बाद जब बच्ची पूर्णतः स्वस्थ हो जायेगी तो उसे अल्मोड़ा शिशु गृह में रखा जायेगा। नवजात बच्ची को गोद लेने वाले दम्पत्ति को नियमानुसार गोद दे दिया जायेगा। यदि इस बच्ची को अडोप्ट करने के लिए कोई दम्पत्ति सामने नहीं आता है तो इस बच्ची की परवरिश, भरण-पोषण, शिक्षा तथा विवाह तक का सारा खर्चा जिला प्रशासन वहन करेगा। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त इस कुरीती को दूर करने की जरूरत है तथा ऐसा अनैतिक कार्य करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करते हुए उन्हें दण्डित भी किया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!