Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून रेलवे स्टेशन – नई सुविधाओं के साथ पूरी तरह से तैयार

देहरादून, उत्तराखंड का ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन अब काफी सज संवर चुका है। हम बात कर रहे हैं देहरादून रेलवे स्टेशन की, अब नई सुविधाओं के साथ रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों को अब दून का रेलवे स्टेशन पहले के मुकाबले काफी कुछ बदला बदला सा नजर आयेगा। रेलवे स्टेशन निदेशक श्री गणेश चंद ठाकुर के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर ऑपरेटिंग से संबंधित लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं।यात्री सुविधाओं और साज सज्जा के कुछ कार्य अंतिम चरण में हैं। कुछ ट्रेनों की आवाजाही तय समय 8 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कोहरे के चलते रोकी गई ट्रेनों को छोड़कर बाकी ट्रेनों की आवाजाही 10 फरवरी से शुरू होगी। सात फरवरी से विभिन्न ट्रेनों के रैक दून स्टेशन पहुंचने शुरू हो जाएंगे। आठ फरवरी से नंदा देवी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, दून नैनी एक्सप्रेस, राफ्ती गंगा एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली-दून के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ट्रैक अंबाला डिविजन गया है। कोहरे के चलते पहले से स्थगित चल रही जनता, उपासना और उज्जैनी एक्सप्रेस को छोड़कर जनशताब्दी समेत अन्य ट्रेनों की आवाजाही 10 फरवरी से शुरू होगी। फिछले कई दिनों से
स्टेशन बंद रहने से करीब 13 करोड़ के नुकसान होने का अनुमान है, उल्लेखनीय हो कि10 नवंबर 2019 से दून स्टेशन पर 90 दिन के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। रिकार्ड समय में इसका काम पूरा हुआ है। 7 फरवरी को इसकी डेडलाइन पूरी हो रही है। प्लेटफार्म नम्बर 3 और 5 बनकर तैयार हो चुके हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दून स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद होने तथा देहरादून स्टेशन से टिकट और पार्सल बुकिंग से एक दिन में लगभग 15 लाख रुपये की आय होती है। ऐसे में 90 दिन ट्रेन न चलने से यह आंकड़ा लगभग साढ़े 13 करोड़ रुपये पहुंचता है |
राजधानी देहरादून के साथ ही दून के साथ ही डोईवाला स्टेशन का भी कायाकल्प कर दिया गया है। यहां अब दो प्लेटफार्म हो गए हैं। इससे दो ट्रेनों के आने की स्थिति में क्रॉसिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *