Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने विभाग प्रभारियों व कार्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों को किया सम्बोधित

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने विभागों के सभी कार्यकर्ताओं का पूरे उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 दिसंबर 2020, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने आज बीजापुर अतिथि गृह सभागार में कार्यालय व विभाग समीक्षा बैठक में विभाग प्रभारियों व कार्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में विभिन्न विभागों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि कोई इन्हें नीरस समझता है तो वे अपने कार्य से इनमें रस भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में विभाग की परिकल्पना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की थी जो अब फलीभूत हो रही है। इन विभागों में राजनीतिक कार्यों व समाज से जुड़े विभिन्न आयाम हैं और इनके माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में कार्य भी कर सकते हैं और पार्टी को दिशा देने में और पार्टी के विचार व कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचा सकते हैं। इनके माध्यम से पार्टी का विस्तार भी किया जा सकता है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने प्रदेश के कार्यालयों एवं विभागों की समीक्षा बैठक का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न 30 विभागों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यालयों व विभागों में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाने को निर्देशित किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने विभागों के सभी कार्यकर्ताओं का पूरे उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को चलाने के लिए एकरूपता की आवश्यकता है। सभी को अपनी चिंता को छोड़कर संगठन की चिंता करनी चाहिए ।आधुनिक जिला कार्यालय का निर्माण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है क्योंकि कार्यालय ही एक ऐसी जगह है जहाँ पर कार्यकर्ताओं को अच्छा वातावरण मिलने पर, एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण होता है। हमें कार्यालयों को आधुनिक बनाना होगा, जिससे लाखों कार्यकर्ता गण इसका लाभ ले सकें।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने कार्यकर्ता गणों को अपने कार्य का ब्लू प्रिंट तैयार कर उसे संगठन हित में फलीभूत करने के लिए निर्देशित किया।यह सभी विभाग संगठन के विशेष अंग हैं, इनसे निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। कार्यकर्ता गणों ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने विभागों से संबंधित जानकारी ली और सुझाव भी रखे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!