Breaking News :
>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हाईकोर्ट नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने राड़ीबगड़ में नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिवीजन के भवन का किया उद्घाटन

  •  “हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए कि गरीब से गरीब व्यक्ति को सस्ता, त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके” : मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 दिसंबर 2020, थराली। उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ ने राड़ीबगड़ में नवनिर्मित सिविल जज जूनियर डिवीजन के भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश के पहली बार थराली पहुँचने पर, चमोली के जिला न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह चौहान, थराली की न्यायायिक मजिस्ट्रेट सहिस्ता बानों, बार एशोसिएशन थराली के अध्यक्ष देवीदत्त कुनियाल आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत कर, उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया।

पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हाईकोर्ट नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ थराली के राड़ीबगड़ पहुँचे जहाँ पर उन्होंने नव निर्मित सिविल जज जूनियर डिवीजन के भवन का हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्यों के साथ लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने भवन के निर्माण पर बार एसोसिएशन थराली को बधाई देते हुए कहा कि थराली राज्य के अंतिम क्षेत्रों में सुमार हैं। यहाँ पर बने नये न्यायालय भवन से गरीब नागरिकों को सुगम न्याय मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए कि गरीब से गरीब व्यक्ति को सस्ता, त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह चौहान ने भी नये भवन के निर्माण पर बार के साथ ही पूरे क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस नये भवन से न्यायायिक अधिकारियों के साथ ही कर्मियों को काफी आसानी होगी, इससे उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि भी होगी। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बार संघ थराली के अध्यक्ष डीडी कुनियाल ने बताया कि वर्ष 2011 में हाईकोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायाधीशों के साथ ही समय-समय पर अन्य न्यायमूर्तियों के दिशा-निर्देश पर इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. थराली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय नैनीताल के दिशा-निर्देश एवं बार एशोसिएशन के सुझाव पर एक बेहतरीन भवन का निर्माण किया है।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश के साथ ही हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, जिला जज, न्यायायिक मजिस्ट्रेट सहित तमाम मौजूद लोगों ने न्यायालय परिसर में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, थराली की न्यायायिक मजिस्ट्रेट सहिस्ता बानों, थराली रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट, लो.नि.वि. थराली के अधिशासी अभियंता एस.के. गुप्ता, अधिवक्ता जय सिंह बिष्ट, हरिशरण शर्मा, रमेश कुनियाल, लखपत सिंह बिष्ट, भुपाल सिंह रावत, भूवन मिश्रा, देवेंद्र नेगी, मोहन पंत, विक्रम रावत, जय राम, हरेंद्र नेगी, ललित मिश्रा आदि ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!