Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गुजरात चुनाव में दीप्ती रावत भारद्वाज को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महिला मोर्चा प्रभारी बनाया गया है।

गुजरात की महिलायें सिर्फ बीजेपी की सरकार बनवाना चाहती हैं और इस बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के प्रेदश में बनेगी बीजेपी सरकार : दीप्ती रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवम्बर 2022, शनिवार, देहरादून/नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल दिखा रहे हैं अपना दम। देश की सत्ता चलाने वाली पार्टी और गुजरात राज्य में दो दशकों से ज़्यादा काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी चुनावों को लेकर बहुत गंभीर नजर आ रही है। पार्टी गुजरात चुनाव के प्रचार और कार्यों में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती।

बीजेपी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी हमेशा से महिलाओं को प्राथमिकता देती है और इसी के चलते महिलाओं को चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। दीप्ती रावत भारद्वाज को गुजरात चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महिला मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। दीप्ती ने बताया की विधानसभा चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी।

गुजरात राज्य के चारों क्षेत्र सौराष्ट्र, मध्य, उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी की ज़िम्मेदारी दीप्ती रावत भारद्वाज के कंधों पर है। वह खुद महिलाओं के साथ रहकर दिन-रात चुनाव कार्य में लगी हुई हैं। महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जैसे कि महिला सम्मेलन, सत्यनारायण कथा, कीर्तन, भजन, सामाजिक बैठक, जागरण और महिलाओं की भागीदारी के कार्यक्रम।

बीजेपी की नेत्री दीप्ती रावत भारद्वाज इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि पिछले दो दशकों में पार्टी ने जो भी विकास कार्य किए है और 2022 विधानसभा चुनाव में जो वादे उनकी पार्टी ने जनता से किए हैं, खासकर महिलाओं से, उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए, जिससे जनता का विश्वास उनकी पार्टी पर अटूट रहे और इस बार भी प्रदेश में बीजेपी को बहुमत से सरकार बनाने का मौका मिले।

देश भर में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है, इसी के चलते गुजरात चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। गुजरात में महिलायें दीप्ती रावत के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। दीप्ती रावत ने कहा कि वह अपने आप को पार्टी की नेत्री नहीं बल्कि महिलाओं में से ही एक आम महिला कार्यकर्ता समझती हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात की महिलायें सिर्फ बीजेपी की सरकार बनवाना चाहती हैं और इस बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के प्रेदश में बनेगी बीजेपी सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!