Breaking News :
>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान गणित एवं पर्यावरण महोत्सव के समापन दिवस

प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को प्रदान किए गए ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवम्बर 2022, शनिवार, हल्द्वानी। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान गणित एवं पर्यावरण महोत्सव के समापन दिवस के अवसर पर खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के महापौर डॉ० जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य एन.एस. बनकोटी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में राज्य विज्ञान महोत्सव के शानदार और सफलतापूर्वक आयोजन पर सभी अधिकारियों, विज्ञान समन्वयकों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को बधाई व शुभकामनायें दी और उन्हें भारत के भविष्य का कर्णधार बताया।
खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी की बालिकाओं ने लावणी लोकनृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में एस.बी.आई. की ओर से सभी बाल वैज्ञानिकों को कैप और विजेताओं को ट्रैक सूट प्रदान किये गए।

समापन के अवसर पर निर्णायकों को स्मृति चिन्ह तथा खालसा स्कूल की गाइड टीम, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के रोवर रेंजर तथा एचएन इंटर कॉलेज के रेडक्रॉस स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ० आर.डी. शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक लीलाधर व्यास, मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक अजय नौडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, बीईओ हरेंद्र मिश्र, अंशुल बिष्ट, गीतिका जोशी, मान सिंह, सुलोहिता नेगी, तारा सिंह, राज्य विज्ञान समन्वयक देवराज सिंह राणा, अरुण प्रकाश बौडाई, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ० दिनेश जोशी, डॉ० सोहन सिंह माजिला, प्रधानाचार्या कमला शैल,उप प्रधानाचार्या कल्पना जोशी, डी.के. पंत, डॉ० कन्नू जोशी, जितेंद्र अधिकारी, प्रदीप जोशी, हेम त्रिपाठी, पुरुषोत्तम बिष्ट, शैलेंद्र जोशी, हेम जोशी, डॉ० विवेक पांडेय, के.एन. लोहनी, गौरीशंकर काण्डपाल, शंकर बोरा, गोपाल बोरा, आशुतोष साह, डाइट प्रवक्ता हरीश बिष्ट, चेतना मिश्रा, सीमा त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

अपने समापन उद्बोधन में कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के.एस. रावत ने एससीईआरटी के अधिकारियों, मंडलीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त निर्णायकों, मार्गदर्शक शिक्षकों, खालसा स्कूल प्रबंधन तथा राजकीय शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

मंच संचालन नवीन पांडे, हेम त्रिपाठी, डॉ० प्रदीप उपाध्याय व मीना पलियाल ने संयुक्त रूप से किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!