Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशविशेष

‘राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन’ का आयोजन 9 जनवरी 2022 को नई दिल्ली में किया जायेगा

“दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस महासम्मेलन के प्रथम सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों का संबोधन व द्वितीय सत्र में अखिल भारत वर्षीय श्री चौरसिया ब्राह्मण महासभा से सम्बद्ध शाखाओं के एक-एक प्रतिनिधि का सम्बोधन होगा।” : पं० ओ.पी. वशिष्ठ

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। अखिल भारत वर्षीय श्री चौरसिया ब्राह्मण महासभा (पंजी०) द्वारा शताब्दी समारोह के प्रथम चरण में “राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन” 9 जनवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से दिल्ली स्थित दिल्ली-कर्नाटक संघ सभागार, राव तुलाराम मार्ग, मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सम्पन्न होगा।

आज सोमवार को उक्त जानकारी देते हुए शताब्दी समारोह समिति के संयोजक पं० ओ.पी. वशिष्ठ ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन में ब्राह्मण समाज की वर्तमान समस्यायें व निदान, राष्ट्रीय ब्राह्मण आयोग का गठन, संविधान की धारा 30 की उपधारा 22 के अनुसार संशोधन अथवा समाप्ति राष्ट्रीय ब्राह्मण समन्वय समिति/प्रतिनिधि सभा की स्थापना व श्री परशुराम राष्ट्रीय वेद विद्यायल एवं शास्त्र अनुसंधान संस्थान की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श व प्रस्ताव पारित होंगे।

पं० ओ.पी. वशिष्ठ ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित इस महासम्मेलन में प्रथम सत्र में देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों का संबोधन व द्वितीय सत्र में अखिल भारत वर्षीय श्री चौरसिया ब्राह्मण महासभा से सम्बद्ध शाखाओं के एक-एक प्रतिनिधि का सम्बोधन होगा।
उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.डी. शर्मा करेंगे। महासम्मेलन का उद्धघाटन अध्यक्ष शोध एवं अनुसंधान विभाग एवं पूर्व कुलपति श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यायल दिल्ली प्रो० राकेश कुमार पांडेय जी करेंगे। प्रातः 10.45 बजे भगवान श्री परशुराम जी का पूजन व 11.00 बजे पूर्वान्ह राष्ट्रीय ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा।

महासम्मेलन में ब्राह्मण आर्गेनाईजेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० कुलदीप शर्मा (जम्मू), अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पं० तरुण मिश्रा (दिल्ली), राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पं० देवदत्त शर्मा (IAS), अखिल भारत ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पं० शरद चन्द्र पांडेय, कश्मीरी पंडित समाज के संयोजक पं० रविन्द्र रैना (फरीदाबाद), ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के प्रवक्ता/प्रचार सचिव डॉ० वी.डी. शर्मा (देहरादून, उत्तराखंड), अ.भा. पालीवाल ब्राह्मण महासंघ के सचिव पं० मनोज पालीवाल (जोधपुर), मोहयाल ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० राजेश मोहन (देहरादून), द गॉड्स फाउंडेशन के संस्थापक रवि गौंड-एडवोकेट (कानपुर), भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष पं० आदिक राम शास्त्री (देहरादून), विश्व ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष पं० मांगेराम शर्मा (कर्नाटक), ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष सी.एम. नागराजा, दी आल इंडिया ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवज्ञ वेणी माधव गोस्वामी, ग्लोबल ब्राह्मण हेल्प डेस्क के संस्थापक अध्यक्ष पं० गिरिप्रसाद शर्मा (हैदराबाद) ने आने की अपनी सहमति प्रदान की है। जिनका मार्गदर्शन महासम्मेलन में मिलेगा।

शताब्दी समारोह समिति के संयोजक पं० ओ.पी.वशिष्ठ, सुरेश शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष, पं० परमेश्वर प्रसाद कौशिक स्वागताध्यक्ष, पं० डी.डी. शर्मा, पं० प्रदीप शर्मा, पं० सतीश शर्मा, पं० अटल भारद्वाज, पं० सचिदानंद शर्मा, पं० प्रदीप शर्मा (रंगवाले) व पं० नरेश कुमार शर्मा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!