Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
देश

भाजपा नेता विकास गर्ग के नेतृत्व में जन चेतना स्कूटर/मोटरसाइकिल रैली का हुआ आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। आज 18 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता, वरिष्ठ समाजसेवी विकास गर्ग के नेतृत्व में ने हर घर भाजपा,घर-घर भाजपा स्कूटर/ मोटरसाइकिल जनचेतना रैली का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 18 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निरंजनपुर मंडी से भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी विकास गर्ग के नेतृत्व में एक स्कूटर/मोटरसाइकिल जनचेतना रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे और रैली का हिस्सा बने।

स्कूटर/मोटरसाइकिल रैली का आयोजन मुख्य-मुख्य मार्गों से होकर किया गया। निरंजनपुर मंडी से चलते हुए, पटेल नगर बाजार चौकी से निकलते हुए बिंदाल पुल, इंद्रेश हॉस्पिटल, ब्लेसिंग फ्रॉम, पाम सिटी से निकलते हुए जनसंपर्क किया गया। स्कूटर/मोटरसाइकिल रैली ने नारायण बिहार में जनसंपर्क करते हुए करते हुए वहाँ से वापस श्याम फर्नीचर पर आकर रैली का समापन किया गया।

स्कूटर/मोटरसाइकिल जनचेतना रैली के आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग का जगह-जगह पर फूल माला डालकर स्वागत भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी विकास गर्ग, जो 18 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रबल दावेदार भी हैं ने मीडिया से बात करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह लगातार पार्टी के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं एवं लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में भाजपा सरकार ने जो भी योजनायें जमीन पर उतारी हैं, जो योजनायें पूरी हो चुकी हैं और जिन योजनाओं पर काम चल रहा है, उन सभी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम कर रही है और इस बार युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार व तमाम प्रदेश के बड़े पदाधिकारी केंद्रीय नेतृत्व के संरक्षण में इस भाजपा 2022 में होने वाले चुनाव में 60 प्लस का नारा लेकर चल रही है और उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि इस बार फिर जनता उन पर भरोसा करेगी और इस बार 60 के पार उत्तराखंड सीटे आयेंगी और भाजपा की पुनः सरकार बनेगी।

निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर विकास गर्ग ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी के साथ एक दशक से जुड़े हुए हैं। पार्टी उन पर विश्वास जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने उनको टिकट भी नहीं दिया तो इस पर भी वह जिस भी प्रत्याशी को पार्टी टिकट देगी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसे जितायेंगे।

इस अवसर पर अनिल मिनोचा, विवेक गुप्ता, नरेश मिनोचा,जितेंद्र शर्मा सुशील कौशिक, मनीष जैन, जेआर शर्मा, त्रिलोक चंद्र, एडवोकेट एनके गुप्ता, शाह आलम, नरेंद्र मोदी सेना सभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान, तोशीन, गुफरान, शाह आलम, साजिद अल्वी, राजन पाल, मोहम्मद हसीन, उमेश कुमार, संजीव चौधरी, करण प्रजापति गौरव गुलाटी, सौरभ महाजन, अभिषेक भोला, मन्नू गुप्ता, शिवांग गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!