Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तराखण्डदेहरादूनफिल्म-जगत

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल

तीर्थाटन प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने पर चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 जुलाई 2026, देहरादून। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के अभिनेता एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोला निवासी मोहित घिल्डियाल ने मंगलवार को देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मोहित घिल्डियाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म ‘ढोली’ में उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उत्तराखंड तथा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मोहित जैसे युवा कलाकार प्रदेश की संस्कृति और लोककला को नई पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

भेंट के दौरान क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन, फिल्म निर्माण एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र राहु मंदिर (पैठाणी), बुंखाल मंदिर, मां धारी देवी मंदिर, बिनसर महादेव मंदिर, ताराकुंड तथा बुढ़ा भर्सार सहित अन्य धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों की जानकारी देते हुए कहा कि इन स्थानों पर आधारित उच्च गुणवत्ता की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इन तीर्थस्थलों की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रभावी ढंग से देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए तो तीर्थाटन को नई गति मिलेगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होंगे।

इस पर अभिनेता मोहित घिल्डियाल ने स्वयं उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण का कार्य प्रारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इन फिल्मों के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक आस्था, समृद्ध लोकसंस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले तथा देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थाटन को और अधिक बढ़ावा मिले।

मोहित घिल्डियाल ने कहा कि अपने क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले मार्गदर्शन से उन्हें इस दिशा में कार्य करने की नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!