Breaking News :
>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँस्वास्थ

स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य

155 बार के रक्तदाता अनिल वर्मा व अन्य “थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड” से सम्मानित

डॉ. अजय आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड सरकार ने कहा कि प्रदेश से थैलेसीमिया निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 जुलाई 2026, देहरादून। सुविख्यात सामाजिक संस्था वीरा फाउंडेशन की पहल पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित “थैलेसीमिया से बचाव एवं व्यापक देखभाल” विषयक सेमिनार एवं “थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड” समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार आर्य ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी का प्रभावी नियंत्रण केवल जन-जागरूकता, समय पर जाँच और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग थैलेसीमिया मेजर से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से निःशुल्क रक्त संचरण और आयरन कीलेशन की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ इसके पूर्ण निवारण के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य एवं डीन डॉ. गीता जैन ने बताया कि थैलेसीमिया मेज़र मरीजों के लिए उत्तराखंड के चार जनपदों नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून एवं हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में समुचित व्यवस्था है। साथ ही कौन्सिलिंग, कंसल्टेशन, इन्वेस्टीगेशन तथा टेस्ट के माध्यम से थैलासीमिया को रोकने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। एचबी ए2 टेस्ट निःशुल्क कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि रक्त संचरण पर आधारित मरीजों को समुचित मात्रा और समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

सेमिनार में थैलेसीमिया क्या है ? थैलेसीमिया एवं आनुवांशिकता, रोग अवस्था व संवाहक अवस्था की जाँच, सी बी सी, एचबी ए2, एचपीएलसी, एचबी इलेक्ट्रोफोरेसिस, थैलेसीमिया माइनर – इंटरमीडिएट, – ट्रेट, विवाह से पूर्व तथा गर्भावस्था में जाँच, थैलेसीमिया मेजर की पहचान व माइनर से अंतर, कानून सम्मत गर्भपात सुविधा, मरीजों के लिए सरकारी योजनायें व सुविधायें, आजीवन नियमित रक्त संचरण प्रणाली उपचार, रक्त मज्जा प्रत्यारोपण, स्टेम सेल प्रत्यारोपण व जीन थेरेपी से सम्पूर्ण इलाज, आयरन कीलेशन थेरेपी, एनीमिया एवं उपचार तथा रक्तदान-जीवन दान अभियान आदि अनेक विषयों पर एक्सपर्ट ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही प्रश्न – उत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों, मरीजों व उनके अभिभावकों की थैलेसीमिया सम्बन्धी शंकाओं का समाधान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक व वीरा फाउंडेशन के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा वीरा फाउंडेशन को नॉन प्रॉफिट एन.जी.ओ. बताते हुए इसके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रशिक्षण, आजीविका एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में संस्था के कार्यों, कार्यप्रणाली और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इस अवसर पर थैलेसीमिया निवारण, रक्तदान एवं जनजागरूकता में सतत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्नल (डॉ.) जसजीत सिंह सीनियर कंसलटेंट क्लिनिकल हिमेटौलॉजी ग्राफ़िक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम नकवी वाईस चांसलर ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, डॉ. रतन मणि मैनेजर एवं काउन्सलर डीईआईसी कोरोनेशन अस्पताल, डॉ. ए.एस. उनियाल संयुक्त निदेशक/अपर निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड, एडवोकेट अंजना साहनी,प्रेजिडेंट रोटरी इंटरनेशनल, डॉ. शशि उप्रेती प्रभारी ब्लड बैंक दून हॉस्पिटल, डॉ.संजय उप्रेती प्रभारी आईएमए ब्लड बैंक, डॉ. तन्वी खन्ना एसोसिस्ट प्रोफेसर श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून, एसोसिएट प्रोफेसर (डॉ.) संगीता रावत डी.डी. कॉलेज, रोटरी क्लब देहरादून की प्रेजिडेंट मेघा बंसल, रोटरी क्लब शिवालिक प्रेजिडेंट तपन कौशिक, डॉ. अंजुम अग्रवाल वाईस चांसलर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, पुनीत कौड़ा अध्यक्ष हिमालयन थैलेसिमिक्स सोसाइटी देहरादून, डॉ. शिव मोहन शुक्ला सी.एम.ओ. पौड़ी गढ़वाल, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) स्वाति रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी, पुष्पधर सेक्रेटरी रोटरी इंटरनेशनल, पास्ट असिस्टेंट गवर्नर तपन कौशिक, श्रीमती आस्था कौशिक, डॉ. ज्योति जुयाल पंत निदेशक सुशीला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस को वीरा फाउंडेशन “थैलासीमिया वारियर सम्मान” से नवाज़ा गया।

इस अवसर पर वीरा फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य सारिका भट्ट, जिला समन्वयक आकाश ध्यानी, बोर्ड एडवाइजर देवेंद्र बुड़ाकोटी, डायरेक्टर वुमैन चाइल्ड डेवलपमेंट रवि मालवान, मीडिया प्रभारी यशवीर राणा, सी.एस.आर. प्रोजेक्ट हैड निरंजन कौर, प्रोजेक्ट ऑफिसर ऋचा उनियाल, प्रेरणा प्रजापति प्रोजेक्ट ऑफिसर पर्यावरण, ट्रेनी दीपांशु कोठारी सहित बड़ी संख्या में थैला सीमिया मरीज, अभिभावक तथा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राए उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के डॉ. अनिल वर्मा तथा वीरा फाउंडेशन की निरंजन कौर ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला सहित समस्त विशेषज्ञ वक्ताओं, अतिथियों, विद्यार्थियों, थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों व उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!