Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश : भाजपा मुख्यालय से जारी की गई तीसरी सूची में 91 प्रत्याशियों के नाम, जानें- किसे कहाँ से मिला टिकट ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय से जारी की गई इस तीसरी सूची में 91 प्रत्याशियों के नाम हैं।  

भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं है। अभी भी लखनऊ की कई सीट पर पेंच हैं। इसके साथ ही उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष पंडित हृदयनारायण दीक्षित की सीट पर भी अभी संशय है। प्रदेश में अभी भाजपा को सहयोगी दलों को भी कई सीट देनी है। कई सीटों पर अभी भी पेंच फंसा है। इनमें विधानसभा अध्यक्ष की भी सीट है। कई जिलों में लगभग एक-दो सीटों पर सस्पेंस बना है। इनमें मऊ व आजमगढ़ से लेकर बलिया तक कई सीट हैं। समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा ने भी प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। सिंधुजा मिश्रा यहां पर राजा भैया को चुनौती देंगी।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से प्रत्याशी घोषित किया है। सुल्तानपुर की कादीपुर सुरक्षित सीट से भाजपा ने पुराने चेहरे को तरजीह दी है। यहां से विधायक राजेश गौतम इस बार भी उम्मीदवार हैं।

बाराबंकी के हैदरगढ़ से कटा बैजनाथ रावत का टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर दिनेश रावत को उतारा है। इसके साथ ही तीन लोगों को दोबारा मौका मिला है। पार्टी ने बाराबंकी सदर और हैदरगढ़ से नया प्रत्याशी उतारा है। रामनगर से शरद अवस्थी, कुर्सी से साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दरियाबाद से सतीश शर्मा, सदर से अरविंद मौर्य, हैदरगढ़ से दिनेश रावत और जैदपुर से अमरीश रावत को प्रत्याशी बनाया है।

  • यूपी सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से टिकट
  • कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को बनाया प्रत्याशी
  • मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से टिकट
  • मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से टिकट
  • मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से टिकट
  • पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से टिकट
  • मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट
  • मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी से टिकट
  • मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा से टिकट
  • जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर से टिकट
  • मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा से टिकट
  • मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से टिकट

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!