Breaking News :
>>क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

रुद्रपुर से भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट मिलने के बाद पांच मंदिर में मत्था टेक नामांकन पत्र दाखिल करने पहुँचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को टिकट मिलने के बाद शुक्रवार को पांच मंदिर में मत्था टेक नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सेवा कार्य और देश की तरक्की के लिए काम करती है। सभी के सहयोग से भाजपा जीतेगी।

रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने शुक्रवार को हवन यज्ञ के बाद कोविड गाईड लाईन का अनुपालन करते हुए सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। नामांकन से पूर्व भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने सबसे पहले पांच मंदिर पूजा अर्चना और बोल मार्केट स्थित गुरुद्वारे में म मत्था टेका। उसके बाद गांधी कालोनी स्थित दक्षिणेश्वर श्री हनुमान मंदिर में अखण्ड ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारा में शीश नवाकर अरदास की। इसके बाद उन्होंने रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर में हवन यज्ञ में प्रतिभाग किया। भाजपा की जीत के लिए आज शहर के कई अन्य स्थानों पर भी आज हवन किया

अरोरा समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। अरोरा के नामांकन में प्रस्तावकों के रूप में शहर के प्रथम नागरिक अनुसूचित समाज के रामपाल सिंह, पर्वतीय समाज से वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, बंगाली समाज से मण्डी समिति चेयरमेन केके दास शामिल रहे। अरोरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा ओर जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर रुद्रपुर समेत पूरे जनपद की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और धामी सरकार की नीतियां इस चुनााव में उनकी जीत का आधार बनेंगी

रुद्रपुर को विकास का मॉडल बनाने का विजन लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। जनता के आशीर्वाद से वह रूद्रपुर की समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर जनता का रुझान भाजपा की ओर है। भाजपा की लहर आने वाले दिनों में प्रचण्ड लहर में तब्दील होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ जन जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!