Breaking News :
>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 जुलाई 2020, हल्द्वानी (सूचना)। 21वां कारगिल शौर्य दिवस कोविड-19 लॉकडाउन के चलते सादगी से मनाया गया। नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा तथा अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सेनि० आरएस धपोला ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सशस्त्र पुलिस जवानों ने शहीद सैनिकों के सम्मान मे सलामी दी तथा मातमी धुन बजाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रख कारगिल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
अपने सम्बोधन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा ने कहा कि कारगिल युद्व में उत्तराखण्ड के 75 जवान शहीद हुये थे, जिसमें से जनपद नैनीताल के पाँच वीर जवानों ने कारगिल युद्ध मे अपने प्राणों की आहुति देकर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तत्परता और सजगता के साथ देश की सीमाओं पर सजग है।
अपने सम्बोधन में अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) श्री एसएस जंगपांगी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की धरती है, लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में है। कुमाऊँ एवं गढवाल रेजीमेंट के वीर सेनानी हमारे गौरव हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के बलिदान एवं उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नही जा सकता।
अपने सम्बोधन मे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री आरएस धपोला ने कहा कि कारगिल विजय दिवस-शौर्य दिवस कारगिल युद्व के सभी नायकों, वीर शहीदों तथा देश की सीमा की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सैनिकों के प्रति श्रद्धा,आभार एवं सम्मान की अभिव्यक्ति का विशेष दिन है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सेनि० कर्नल बीडी काण्डपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पराशर,उपनिदेशक सूचना योेगेश मिश्रा ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि समारोह में बिमला चंद, दीप चन्द्र पाण्डे, ताराचन्द्र जोशी, एसएस रौतेला, नरेन्द्र सिंह बोरा, कैलाश चन्द्र, शंकर सिह, जगतसिह बोरा, हरीश कुमार, हुकुम सिह कुंवर मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी तथा मास्क का अनुपालन किया गया तथा सभी को सेनेटाइज भी किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!