Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई देहरादून की सराहनीय पहल – कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर किया रक्तदान

[box type=”shadow” ]रक्तदान – महादान 

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 जुलाई 2020, देहरादून। दिगंबर जैन महासमिति समृद्धि इकाई देहरादून द्वारा तिलक रोड स्थित श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एवं कोरोना वैश्विक महामारी के चलते रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खुर्बुरा चौकी इंचार्ज पुलिस पंकज तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने विचार रखे गए और कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में जैन समाज द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जैन समाज द्वारा हर जरूरतमंद तक पहुँचकर उनकी निरंतर सहायता की है। चाहे वह भोजन हो, राशन हो, वस्त्रों, मेडिकल आदि से संबंधित कोई भी समस्या हो, जैन समाज ने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। इसके लिए जैन समाज बधाई का पात्र है।

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष श्री सचिन जैन ने श्री पंकज तिवारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि जैन समाज हमेशा दीन दुखियों की सेवा में तत्पर रहा है और भगवान महावीर के संदेश को जियो और जीने दो को सार्थक करते हुए हमेशा कार्य करता है।
रक्तदान हर दान से बढ़कर श्रेष्ठ है क्योंकि जब हम अपना रक्तदान करते हैं तब हम जीवन से संघर्ष करने वाले एक पीड़ित इंसान की जान बचाते हैं। इसलिए मेरी सभी से अपील है कि रक्तदान करके किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक काम जरूर करें, क्योंकि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह केवल मनुष्य द्वारा ही आदान प्रदान किया जा सकता है।[/box]

इस अवसर पर सभी रक्त दाताओं को संस्था की ओर से और श्री महंत इंद्रेश ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। यह रक्तदान शिविर महंत इंद्रेश ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया, जिसमें उन्होंने भरपूर सहयोग किया।

इस अवसर पर कारगिल में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि एवं विजय दिवस के रूप में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए। रक्तदान आयोजन चलते हुए, मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भी रक्त दाताओं ने और उपस्थित सभी लोगों ने बड़े ध्यान से सुना।

इस अवसर पर आशीष जैन, रवि जैन, विपिन जैन, राजेश जैन, आशू जैन, श्रीमती मधु जैन, मनीष जैन, प्रासूक जैन, सारिका जैन, रचना जैन, पीयूष जैन, निखिल जैन, अंकित जैन, जसवीर कंडारी, अमर बहादुर, लाल बहादुर, अजय जैन, विपिन जैन, रवि जैन, हिमांशु सिंघल, जतिन गुप्ता, राजेश जैन, वासु जैन कमल जैन आदि लोगों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

महंत इंद्रेश ब्लड बैंक से श्री अमित चंद्रा, डॉक्टर रिचा मित्तल, श्री मोहित चावला, श्री अरुण नेगी, श्री राजेश कुकरेती, श्री विपिन चंद्र, श्री विकास सिंह का सहयोग रहा ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!