Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में वर्ग चार एवं वर्ग एक ख की भूमि में काबिज काश्तकारों की भूमि उनके के नाम किये जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने उठाया सराहनीय कदम

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 17 फ़रवरी, 2020, नैनीताल (सूचना)। जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में वर्ग चार एवं वर्ग एक ख की भूमि में काबिज काश्तकारों की भूमि काश्तकारों के नाम विगत कई समय से विनियमित किये जाने की प्रक्रिया को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि राज्य सरकार द्वारा वर्ग चार एवं वर्ग एक ख की भूमि में काबिज काश्तकारों को भूमिधर अधिकार दिये जाने के सम्बन्ध में पूर्व में शासनादेश निर्गत किया गया था। जिसके क्रम में काश्तकारों के द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये थे, जो कि तहसील स्तर में लम्बित थे।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के संज्ञान में यह तथ्य आने पर उनके द्वारा तत्काल आवेदन पत्रों में रिर्पोट एवं अन्य औपचारिकतायें पूर्ण कराये जाने के लिए उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को तलब किया गया तथा निर्देश दिये गये कि तत्काल इन आवेदन पत्रों औपचारिकतायें पूर्ण कराई जायें। फलस्वरूप अधिकांश आवेदक जो कि शासनादेश के अनुसार भूमिधरी के पात्र थे, की पत्रावलियां पूर्ण करा ली गई।
जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के मैदानी क्षेत्रों में वर्ग चार एवं वर्ग एक ख की भूमि में काबिज काश्ताकारों, जिनके द्वारा आवेदन किये गये हैं तथा जो शासनादेश के अनुसार भूमिधरी के पात्र हैं, को दिनांक 19 एवं 20 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कैम्प आयोजित करते हुए आदेश उपलब्ध कराये जायेंगें। वृहद कैम्प में ऐसे आवेदकों, जोकि शासनादेश के अनुसार पात्र नहीं पाये गये अथवा अन्य कोई अभिलेखीय कमी के कारण वर्तमान विनियमितीकरण पाॅलिसी का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, की भी शंकाओं का समाधान किया जायेगा तथा उनकी पत्रावली की वर्तमान स्थिति से भी आवेदकों को अवगत कराया जायेगा। इस कैम्प से तहसील हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुऑ तथा रामनगर के काश्तकार लाभान्वित होंगे।
जिलाधिकारी द्वारा मैदानी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं फील्ड स्टाॅफ को कैम्प में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे कैम्प में आगन्तुकों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान यथासम्भव तत्काल किया जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा अपील की गई है कि मैदानी क्षेत्रों के वर्ग-4 एवं वर्ग-1 ख की भूमि में काबिज काश्तकार इस कैम्प में उपस्थित हो कर कैम्प का अधिकाधिक संख्या में लाभ प्राप्त करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!