Breaking News :
>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित बहुउददेशीय विधिक साक्षरता एंव जागरूकता शिविर में लोगों ने विधिक जानकारियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाया लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 17 फ़रवरी, 2020, रामनगर/हल्द्वानी (सूचना)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज गौजानी में बहुउददेशीय विधिक साक्षरता एंव जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एंव सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मौ० खान ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मन मोहक स्वागत गीत एंव सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुँच कर विधिक जानकारियों के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठाया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मौ.खान ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 39 (ए) में सभी के लिए न्याय की व्यवस्था की गई है। गरीब, निः सहाय एंव दुर्बल व्यक्तियों, शोषितों को न्याय दिलाने, विधिक जागरूकता एंव साक्षरता लाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों का गठन किया गया है।
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देता है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है। पीड़ितों को नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाए जा रहे हैं। नशा स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और आर्थिक दोनों लिहाज से नुकसान दायक है। नशे से समाज में अपराध और गैरकानूनी हरकतों को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि हिंसा, बलात्कार, चोरी, आत्महत्या आदि अनेक अपराधों के पीछे नशा एक बहुत बड़ी वजह है। शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट करना, शादीशुदा व्यक्तियों द्वारा नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करना आम बात है।
इसके साथ ही उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, रेप एंव एसिड पीड़ितों के अधिकार, मुआवजा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए।
शिविर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मौ.खान द्वारा फरियादियों की समस्याओं का निराकरण भी संबंधित विभागों से मौके पर ही कराया गया।
शिविर में पूर्ति निरीक्षक दीप चंद्र बेलवाल ने पूर्ति विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटाइजेशन के बारे में, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार ने पीएम श्रम मानधन योजना, पीएम लघु व्यापारी योजना, भवन निर्माण सन्निकारों व उनके परिवारों के लिए चलाई जा रही पेंशन व अनुदान योजनाओ के बारे में, खण्ड शिक्षा अधिकारी भाष्करानंद पांडे ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, निः शुल्क कोचिंग सुविधाओ के बारे में जानकारी दी। केंद्र प्रभारी वन स्टॉप सेंटर सरोजनी जोशी ने महिलाओं के अधिकारों, चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी।
शिविर में प्राधिकरण द्वारा 142 व्यक्तियों को कानूनी अधिकारों एंव जागरूकता से संबंधित सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में स्टॉल लगा कर खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 65 राशन कार्डों का डिजिटाइजेशन, श्रम विभाग द्वारा 87 व्यक्तियों योजनाओं का प्रचार साहित्य वितरित किया,राजस्व विभाग द्वारा जाति, स्थायी, आय प्रमाण पत्रों के 29 फार्म ऑनलाइन भरवाए गए, कृषि विभाग द्वारा 14 किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र बेचे गए व 13 कृषकों के किसान सम्मान निधि के फॉर्म भरवाए गए, समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन के 11, वृद्धा पेंशन के 13 फार्म मौके पर ही भरवाए गए तथा 45 व्यक्तियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के फार्म वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 75 व्यक्तियों का निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई वितरित की गई व 12 जन्म प्रमाणपत्र, 9 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। आधार बनाने के लिए 32 व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 7 बीपीएल क्रमांक, 14 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई।
शिविर में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, जिला पंचायत सदस्य किशोरीलाल, ग्राम प्रधान कमरुद्दीन, कृपाल दत्त जोशी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!