Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का रंगारंग भव्य समापन

आकाश ज्ञान वाटिका। मसूरी/देहरादून, 30 दिसम्बर। विश्व में पहाड़ों की रानी के रूप में विख्यात उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत स्थित मसूरी में आयोजित मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य समापन हो गया।
सोमवार शाम मसूरी के गांधी चौक पर समापन समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि विंटर लाइन दृश्य का दीदार या तो मसूरी में या फिर स्वीटरलैंड में होता है। उन्होंने कहा कि ये खुशी की बात है मसूरी उत्तराखंड में है और पहाड़ों की रानी के रूप में विख्यात है। उन्होंने हाल में सम्पन्न विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में आये विभिन्न अधिकारियों द्वारा हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ मसूरी भृमण की इच्छा व्यक्त करने को मसूरी के लिये लाभकारी बताया।
क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने कहा कि जैसे घर में शादी होती है उस तरह से सारी तैयारियां जिलाधिकारी सी रविशंकर और आयोजन समिति के सदस्यों ने की। उन्होंने प्रचार, प्रसार के लिये मीडिया के साथ मसूरी में स्वच्छता अभियान में लगे लोगों के साथ आम जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मसूरी कार्निवाल की शुरुआत 2013 में हुई। पहले यहां सिर्फ 2 दिन लोग रुकते थे, अब आयोजन के कारण 4-5 दिन रुकते हैं। इससे यहां के होटल व्यवसाय की और स्थानीय आर्थिकी को सुदृढ़ता प्रदान होने में मदद मिली है।
पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि देश, विदेश के पर्यटकों को स्थानीय कला, संस्कृति से परिचित कराया गया। उन्होंने अगली बार और बेहतर तरीके से कराने का वादा किया।
जिलाधिकारी और आयोजन समिति अध्यक्ष सी रविशंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये गए। इस दौरान कार्यक्रम में एडीएम बी एस बुदियाल, एसडीएम मसूरी वरुण चौधरी सहित कार्निवाल समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!