Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन के आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन दिया

विकासनगर ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेता संजय जैन समेत कई लोगों ने समर्थन किया। सभी ने धरने पर बैठकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज बताया।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य जैन ने ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सेविकाओं के संगठन को धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। संबोधित करते हुए संजय जैन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में बालकों की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनगणना, वोटर लिस्ट बनाने जैसे महत्वपूर्ण काम में योगदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्तमान में दिया जाने वाला 7500 रुपये का मानदेय न्यूनतम मजदूरी की 335 रुपये प्रतिदिन की दर से कहीं कम है। इसके अतिरिक्त उनकी विभिन्न मांगों को अपना समर्थन देते हुए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य ने इस विषय को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं ने एक 9 सूत्रीय मांग पत्र की प्रति भी इस अवसर पर दी। धरना स्थल पर आरटीआइ कार्यकर्ता अरङ्क्षवद शर्मा, एडवोकेट हरशुल कुमार और कॉमरेड प्रदीप जोशी ने भी आंदोलन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। धरने पर ऊषा शाह, वरीसा, अंजुम, बरखा, नंदनी, रुचि डोगरा, अंजु गर्ग, सुषमा साहू, स्वदेश पाल, विमला, इंद्रा, हिमेश्वरी, आशा शर्मा, प्रियंका, अंजना धीमान, अंजु राठौर, रचना, रजनी, संध्या नेगी, सयोंगिता, रेणू, गुलनाज, रीता, अंजनापाल, जयेंद्री, शंकुतला आदि मौजूद रहीं।

भोजन माता संगठन ने फूका आंदोलन का बिगुल

सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील तैयार करने वाली भोजन माताओं ने तीन जनवरी से विकासनगर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करने की घोषणा की है। भोजन माताओं के सामने आ रही समस्याओं के समाधान की लगातार मांग करने के बावजूद सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए भोजन माता संगठन ने धरना प्रारंभ करने की घोषणा की।

मध्यान्न भोजन तैयार करके बच्चों को परोसने वाली भोजनमाताओं का संगठन पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने व अन्य समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग कर रहा है। भोजन माता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी का कहना है कि सरकार को पिछले कई माह से निरंतर भोजन माताओं की परेशानियों से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का आश्वासन उन्हें नहीं दिया जा रहा है।

इसके अलावा प्रदेश के चार जनपदों में मिड डे मील तैयार करके स्कूलों में भेजने का कार्य अक्षय पात्र फाउंडेशन नामक संस्था को दिए जाने के बाद भोजन माताओं की विद्यालयों में क्या स्थिति रहेगी, इस पर भी सरकार स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विकासनगर के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तीन जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करने की घोषणा की। विकासनगर एसडीएम को इसकी सूचना देते हुए उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!