Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डपर्यटन

टूरिज्म सर्वे अवार्ड में मुंस्यारी को मिला बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन अवार्ड

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव एवं आगामी चारधाम यात्रा पर्यटन को नई ऊँचाई पर स्थापित करेगी : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली/देहरादून। “अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और आगामी चार धाम यात्रा देश में पर्यटन उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए पर्यटन उद्योग को अपने क्षितिज तक पहुँचाएगी”, पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली में आयोजित पर्यटन शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए ये बातें कही। शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी अनेक गतिविधियों व योजनाओं के बारे में उपस्थित दर्शकों को अवगत कराया। इसके साथ ही टूरिज्म सर्वे अवार्ड में मुंस्यारी को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवार्ड मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पर्यटन के प्रति राज्य सरकार की दूरगामी सोच और उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने में जुटे हर जन को समर्पित है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा के लिए मंगलवार से प्रारंभ हुई पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए जा चुके हैं। इस बार चार तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। लोग ऑनलाइन, ऐप के द्वारा, ऑन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने कहा, “केवल तीन दिनों में इतना पंजीकरण होना अपने आप में ही विश्व रिकॉर्ड है तथा हम आशा करते हैं कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। प्रशासन ने चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की उचित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं जैसे डॉक्टरों और चिकित्सीय पेशेवरों की तैनाती, पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक वस्तुओं और दवाओं का भंडारण आदि, साथ ही यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चल रहे परियोजना कार्य की पूर्ति यात्रा प्रारंभ से पूर्व हो जाएगी”।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों के लिए शैव, शाक्त, वैष्णव, नवग्रह, गोल्जू, नरसिंह, गुरुद्वारा, हनुमान, नाग देवता, स्वामी विवेकानंद आदि धार्मिक सर्किटों का भी निर्माण किया है। श्रद्धालु इन धार्मिक स्थानों पर जाकर पूजा पाठ कर प्रश्नों का लाभ उठा सकते हैं।

महाराज ने बताया कि आगामी योग महोत्सव के लिए सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 1 से 7 मार्च, 2023 तक योग और आध्यात्मिकता की अंतरराष्ट्रीय राजधानी ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव (IYF) 2023 का आयोजन किया जा रहा है। योग महोत्सव में देश के प्रसिद्ध योग संस्थानों जैसे ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ़ लिविंग, कृष्णामाचारी योग मंदिरम, कैवल्यधाम, शिवानंद आश्रम आदि के योगाचार्य भाग लेंगे। इसमें देश विदेश से लोग हिस्सेदारी करेंगे। उन्होंने आगे कहा, “योग महोत्सव में अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों का आगमन हो इसे सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन विभाग ने टूर ऑपरेटर्स के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की हैI हाल ही में हमने गुजरात के चार शहरों में पर्यटन से संबंधित रोडशो आयोजित किये जिन्हें भारी सफलता मिली। इसके परिणाम स्वरूप गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके अतिरिक्त रोडशो के दौरान हुई B2B मीटिंग के जरिए पर्यटन संबंधी कारोबार में भी भारी वृद्धि होने की उम्मीद है। आगे भी हम अलग अलग राज्यों में रोडशो की योजना बना रहे हैं”।

कल अनुबंधित हुए खरसाली से यमुनोत्री रोपवे परियोजना के बारे में बताते हुए महाराज ने कहा कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए यमुनोत्री पहुंचना आसान हो जाएगा। खरसाली से यमुनोत्री धाम तक का यह रोपवे माँ यमुना के ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन धामों को एक साथ जोड़ने व उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं में एक और नये अध्याय का काम करेगा। इस रोपवे परियोजना के माध्यम से श्रद्धालुओं के अलावा आम पर्यटक को भी राज्य के अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देख आनंद का अनुभव कर पाएँगे। इस रोपवे परियोजना के पूरे होने से श्रद्धालुओं को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही साथ रोजगार की संभावनायें भी बढ़ेंगी।

नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित पर्यटन शिखर सम्मेलन और पुरस्कार समारोह में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, चैयरमैन आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ व राज चेंगप्पा आदि मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *