Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने नगरपालिका ईओ को दिए आवश्यक निर्देश

नगर में पॉलिथीन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जाए और इस्तेमाल करने वालों का दंड स्वरूप चालान भी किया जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, पिथौरागढ़। जनपद में फैल रहे पीलिया और टाइफाइड की संक्रमण को देखते हुए नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईओ नगर पालिका राजदेव जायसी को निर्देश दिए कि नगर में खुले में फेंक रहे कूड़े पर नियंत्रण लगाने का कार्य किया जाए। सूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका ईओ को निर्देश दिए गए कि नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी वार्ड मेंबर्स से वार्ता करें और सभी वार्ड मेंबर्स अपने-अपने वार्डों की जनता को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करके निस्तारित करने के लिए जागरूक करें। कूड़े को खुले में इधर-उधर न फेंके। नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए सभी नगर वासियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। नगर पालिका अधिकारी वार्ड में जाकर स्वच्छता सर्वे करें और स्वच्छता समितियों के कर्मचारियों से वार्ता कर कूड़ा उठाने का समय को बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया गया कि नगर में पॉलिथीन के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जाए और इस्तेमाल करने वालों का दंड स्वरूप चालान भी किया जाए। इसके साथ ही मांस खुले में बेचने वाले विक्रेताओं पर भी चालान की कार्यवाही की जाए। खुले में बिक खाद्य पदार्थों की जाँच करें और दुषित होने पर खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने का कार्य करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अपर जिला अधिकारी फिंचाराम चौहान, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, नगर पालिका ईओ राजदेव जायसी, एनबी पांडे आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!