Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

पार्षदों के प्रस्ताव देख नगर निगम के अफसर आए सकते में

पार्षदों के प्रस्ताव देख नगर निगम के अफसर आए सकते में Dehradun News

देहरादून,  शहर के वार्डों में 20-20 लाख के विकास कार्यों के बदले पार्षदों ने 40-45 लाख के कार्यों के प्रस्ताव दे डाले। यह देखकर निगम अफसर भी चकरा गए और एक भी वार्ड में विकास कार्य का एस्टीमेट नहीं बनाया। जब पार्षदों ने कार्यों में देरी पर एतराज जताया तो निगम अफसरों ने हाथ खड़े कर दिए।

इस पर महापौर सुनील उनियाल गामा को मामले में दखल देकर सभी पार्षदों की बैठक बुलानी पड़ी। महापौर ने पार्षदों को निर्धारित बजट के अनुसार केवल जरूरी कार्यों के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।

नगर निगम की जून में हुई बोर्ड बैठक में हर वार्ड में 20-20 लाख रुपये के विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पारित हुआ था। ये बजट भी निगम को विभिन्न मदों से सरकार से उपलब्ध हो गया। सभी पार्षदों को अपने वार्ड के जरूरी कार्यों के प्रस्ताव नगर निगम में जमा कराने को कहा गया था ताकि टेंडर के बाद काम शुरू कराए जा सकें।

इस पर पार्षदों की लालसा भारी पड़ गई। स्थिति यह हुई कि आधे से ज्यादा पार्षदों ने 30 लाख से 45 लाख तक के प्रस्ताव थमा दिए। जब निगम अधिकारियों ने ऐसा करने से मना किया तो पार्षद नाराजती जताने लगे और विकास कार्य में रोड़ा अटकाने तक के आरोप लगा दिए।

अंत में अधिकारियों द्वारा महापौर की शरण ली गई और महापौर की ओर से बैठक बुलाकर इसका हल निकाला गया। महापौर ने एक हफ्ते में सभी पार्षदों को संशोधित प्रस्ताव निगम में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। महापौर ने चेतावनी दी कि किसी का भी प्रस्ताव तय सीमा 20 लाख से ऊपर न हो।

हर वार्ड को फॉगिंग मशीन व ठेली

महापौर ने वार्डों में गठित हुई मोहल्ला स्वच्छता समितियों के लिए हर वार्ड को दो-दो रिक्शा व ठेली देने के निर्देश दिए। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए हर वार्ड को एक-एक फॉगिंग मशीन देने को भी कहा गया। इसी के साथ महापौर ने पार्षदों को स्वच्छता समितियों के बैंक खाते निगम में उपलब्ध कराने को भी कहा, ताकि उनका बजट जारी किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!