Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
देश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब ट्रंप ने फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग

ट्रंप ने फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

बैंकॉक,कश्मीर मामले में मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चाहें तो वो इस मसले में मदद के लिए तैयार हैं। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करने की पेशकश को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और साथ ही दोहराया कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, 9वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन अपने अमेरिकी समकक्ष विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि  कश्मीर पर कोई चर्चा केवल भारत और पाकिस्तान के बीच होगी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोम्पिओ से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘आज सुबह अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ को स्पष्ट शब्दों में अवगत कराया कि कश्मीर पर कोई भी चर्चा, यदि सभी संभव हैं तो वह केवल और केवल पाकिस्तान के साथ होगी।’

View image on Twitter

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पत्रकारों ने कश्मीर मसले में मध्यस्थता को लेकर सवाल पूछा था। जिसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान चाहें तो वो इस मसले पर मध्यस्थता के लिए तैयार हूं।ट्रंप ने अपने पूरे बयान में कहा, ‘ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक पीएम इमरान खान के ऊपर है। वे शानदार लोग हैं, अगर वो चाहते हैं कि इस मसले में मदद के लिए कोई हस्तक्षेप करे। मैंने इसको लेकर पाकिस्तान और भारत से बात की है, क्योंकि लेकिन लंबे समय से यह लड़ाई चल रही है।’

ट्रंप ने साथ ही कहा, ‘यह वास्तव में पीएम मोदी पर निर्भर है। मैं प्रधानमंत्री  इमरानखान से मिला, मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि वे दोनों(इमरान खान और नरेंद्र मोदी) एक शानदार व्यक्ति हैं। मेरा मतलब है कि मैं सोचता हूं कि वे बहुत अच्छी तरह से मिल सकते हैं।’

‘पीएम मोदी ने मध्यस्थता का आग्रह किया’
बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि PM मोदी ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने का आग्रह किया है। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने इसके तुरंत बाद उनके इस बयान से किनारा करते हुए स्पष्ट किया था कि अमेरिका इसे द्विपक्षीय मसला मानता है।

भारत की ओर से भी इसको लेकर आपत्ति जताई गई है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके लिखा कि भारत ने कभी भी ऐसी पेशकश नहीं की। रवीश कुमार ने लिखा, ‘हमने राष्ट्रपति ट्रंप का मीडिया को दिया गया बयान सुना कि अगर भारत और पाकिस्तान उनसे आग्रह करें, तो वो कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने को तैयार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति से ऐसा कोई आग्रह नहीं किया है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!