Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुंबई पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस को भेजा नोटिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि फोन टैपिंग मामले में मुझे मुंबई पुलिस की तरफ से सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस मिला है, जिसमें मुझे रविवार सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मैं वहां जाकर अपना बयान दर्ज कराऊंगा। इस मौके पर फड़णवीस ने कहा कि मुझे इस बात का आश्चर्य है कि जो घोटालेबाज है और जिनकी सीबीआइ जांच कर रही है, अगर उनको सरकार सही समय पर पकड़ती और मामले को छह महीने दबाकर नहीं रखती तो शायद मुझे खुलासा करने की आवश्यकता नहीं होती। सरकार उनको बचाना चाहती है। प्रदेश में फोन टैपिंग का मामला काफी दिनों से चर्चा में है

गौरतलब है कि बांबे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कथित फोन टैपिंग के मामले में आइपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एक अप्रैल तक के लिए दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। अदालत ने पुलिस से कहा कि वह इस अवधि तक आइपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को गिरफ्तार न करे। रश्मि शुक्ला ने इस सप्ताह की शुरुआत में अधिवक्ता समीर नांगरे के माध्यम से दायर अपनी याचिका में दावा किया था कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया है। कोलाबा थाने में दर्ज इस मामले में उन पर एक पुलिस अधिकारी ने संजय राउत और राकांपा नेता एकनाथ खडसे का फोन टैप करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को जस्टिस प्रसन्ना बी वराले और श्रीराम एम मोदक की खंडपीठ ने रश्मि शुक्ला को अंतरिम राहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई अगले महीने के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले चार मार्च को हाई कोर्ट की पीठ ने पुणे के बंड गार्डन पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद करने के लिए दायर एक अन्य याचिका में 25 मार्च तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!