Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“ब्लाक स्तर पर मजबूत सांगठनिक ढांचा न होने से कांग्रेस को उठाना पड़ा नुकसान” : हरक सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री डाक्‍टर हरक सिंह रावत को इस बात का मलाल है कि भाजपा ने उनका पक्ष जानने का प्रयास नहीं किया। हरक बोले, मैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी, मुझे अचानक हटाया गया। यदि एक बार मुझसे पूछ लेते कि सच क्या है, फिर निर्णय लेते तो कोई बात नहीं होती।

उन्होंने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लाक स्तर पर मजबूत सांगठनिक ढांचा न होने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। अब कांग्रेस संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि जब वह भाजपा में थे तो अक्सर ये बात उड़ाई जाती थी कि वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने जब अपने पुत्र समेत कांग्रेस में वापसी की तो भाजपा नेतृत्व को लगा कि वह भी ऐसा कर सकते हैं। भाजपा ने मीडिया में चली ऐसी खबरों का संज्ञान तो लिया, लेकिन उनका पक्ष नहीं सुना। वास्तविकता यह है कि वह पहले ही निर्णय ले चुके थे कि भाजपा नहीं छोड़ेंगे। यदि छोड़नी होती तो पहले ही ऐसा कर लेते। यदि उनसे एक बार पूछ लिया जाता कि सच क्या है और भाजपा तब उनके बारे में निर्णय लेती तो उचित रहता। खैर, अब यह बीती बात हो गई है।

पूछे जाने पर हरक ने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया। यही वजह भी रही कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति एक शब्द भी नहीं कहा। केवल प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध हमला बोला।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस का ब्लाक स्तर पर मजबूत संगठन होता तो विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ और होते। उन्होंने कहा कि भाजपा के झंडे गांव-गांव लगे थे। मजबूत सांगठनिक ढांचा और प्रधानमंत्री मोदी की वजह से भाजपा को जीत मिली। चुनाव में भाजपा व प्रदेश सरकार कहीं नहीं थी। लोग सिर्फ मोदी को देख रहे थे।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि वह राजनीति में हैं तो चुप नहीं बैठेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!