Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने यमुना वैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री बोले उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी।
  • आँगबाड़ी बहनों को दीवाली से पहले मिलेगा शानदार तोहफा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ रूपये से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

1- ओडाटा (खुनीगाड़) से सरास मोटर मार्ग निर्माण स्टेज II लागत 1724.94 लाख।
2- कोटगांव नैटवाड़ से कलाप मोटर मार्ग स्टेज II लागत 895.67 लाख।
3- मोरी से सालरा मोटर मार्ग स्टेज II लागत 1001.39 लाख।
4- सुनकुंडी में हेलीपैड निर्माण लागत 115.32 लाख।
5- महरगांव हल्का वाहन मोटर मार्ग का उच्चीकरण व डामरीकरण लागत 71.90 लाख।
6- राजकीय इंटर कालेज जखोल में भवन निर्माण लागत 330.08 लाख।
7- सोलर पम्पिंग योजना गैच्चाण गांव तोक लागत 16.20 लाख।
8- सोलर पम्पिंग योजना नैटवाड़ बाजार लागत 3.80 लाख।
9- सोलर पम्पिंग योजना सुनकुंडी तोक लागत 12.00 लाख।
10- सोलर पम्पिंग योजना पुजेली 14.00 लाख।
11-पोरा में फल संग्रह केंद्र का निर्माण लागत 56.84 लाख।
12- नौगांव में मंडी का नव निर्माण 934.05 लाख।
13- आराकोट में सेब के भंडारण हेतु नियंत्रित वातावरण भंडार गृह (सीए कोल्ड स्टोर) का निर्माण लागत 12.95.01 लाख।
14- विकास खंड कार्यालय मोरी हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.94 लाख।
15-विकास खंड कार्यालय पुरोला हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.39 लाख।
मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ 37 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।
1- मैन्द्रथ से भंकवाड़ मोटर मार्ग स्टेज II लागत 562.70 लाख।
2- मुसई सटटा के किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज II लागत 112.42 लाख।
3-मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर के किमी 2.50 से बेग़ल मोटर मार्ग स्टेज II लागत 299.98 लाख।
4- त्यूणी -पुरोला-नौगाँव राज्य मार्ग संख्या 17 मोटर मार्ग पर बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 460.00 लाख।
5- मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मार्ग के किमी 1 से 4.5 एवं आराकोट नकोट मोटर मार्ग के किमी 1 से 7 तक बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 230.00 लाख।
6- सोलर पम्पिंग योजना बगरका तोक लागत 10.00 लाख।
7-सोलर पम्पिंग योजना धौना तोक लागत 10.00 लाख।
8- कोटगांव में जलाशय झील निर्माण 53.00 लाख।
9- राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में समेकित प्रयोगशाला निर्माण लागत 23.34 लाख।

मुख्यमंत्री ने की अहम घोषणायें

1- बद्रासू – नानेई किमी 5 व 6 में आरसीसी मोटर निर्माण व सुरक्षात्मक कार्य।
2- नुणागाड़ से लूना तक 3 किमी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग कार्य।
3-गुराड़ी से पासा तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
4-मियागाड़ से धाति गुराड़ी खड़ में आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
5-खिला खड्ड पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
6-स्विपली खड्ड से पितरी तोक तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण किया जाएगा।
7-मोरी-बागी से मौताड़ किमी 3 पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
8- बदरासु मोटर मार्ग किमी 3 में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण किया जाएगा।
9-मोरी-नैटवाड़, सांकरी सड़क मार्ग किमी 12 आरसीसी मोटर सेतु व सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
10- बैराना फेतड़ी मोटर मार्ग किमी 2 व 3 में आरसीसी कलवट निर्माण कार्य किया जाएगा।
11-खाबली -गोडियाट सड़क के किमी 7 व 11 में 6 मीटर आरसीसी पुलिया विस्तार निर्माण कार्य।
12-मोरी नैटवाड़ सांकरी समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग से 65 गांव को जोड़ने हेतु किमी 1 से 4 तक क्षतिग्रस्त भाग का मरम्मत व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा।
13- मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग किमी 4 से परिवर्तन समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग के किमी 10 से 12 क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
14- पाव तल्ला के खड्ड पर पैदल हेतु आरसीसी 15 मीटर पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
15-फिताड़ी से ढांचा तक पैदल गस्ती मार्ग का पुनः निर्माण कार्य किया जाएगा।
16- रूपिन रेंज के अंर्तगत हड़वाडी में भूस्खलन रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
17-सुनकुंडी के उपला कनोला में आरसीसी पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
18- रूपिन रेंज के अन्तर्गत धौला से इस्लागाड़ चांगशील पर्यटन मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
19-पाव तल्ला से कलाव सम्पर्क मार्ग खेसडी खड्ड तक व पैदल असरसीसी पुलिया का निर्माण।
20 -पाव तल्ला के नई नागर खड्ड तक पैदल आरसीसी कार्य का निर्माण।
21 नगर पंचायत नौगाँव के मुगरा घाटी में हॉस्पिटल तक बाईपास कार्य का निर्माण किया जाएगा।
22 विकास खंड नौगाँव के अंर्तगत भाटिया से कराड़ी मोटर मार्ग व मसाल गांव से गंगराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
23 नगाणगांव,गंगटाड़ी उद्यान केंद्र की स्वीकृति
24- कोल्ड स्टोर आराकोट का कार्य किया जाएगा।
25- रंवाई जौनपुर जनकल्याण समिति को देहरादून नगर निगम निःशुल्क भूमि आवंटित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव पहुँचे। यमुना वैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के समेकित विकास के लिए कई अहम घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता,साधु संतों के सहयोग और सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नए कृषि कानून लागू कर केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश के किसानों के हित में कार्य कर रही है। नई कृषि नीति के तहत विभिन्न फसलों का उत्पादन करने के वाले किसानों को जहां आधुनिक तकनीकी मिलेगी वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2025 तक विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति बेहद लगाव है। रेल सेवा,चारधाम,हवाई सेवाओं समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है। तथा गरीबों के जीवन मे परिवर्तन आया है। देश के अंदर हर क्षेत्र में कई कार्य हुए है। प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों व जवानों का मनोबल बढ़ाया है। होली,दीवाली,जन्मदिन को जवानों के बीच मनाया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत मजबूत, शक्तिशाली और गौरवशाली भारत बन रहा है। जिसकी हम सबने कल्पना की उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिया कि दीवाली से पहले आंगनबाड़ी बहनों को शानदार तोफा दिया जाएगा। सरकार ने आशा,ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन की सुविधा दी है।कोविडकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है उनके लिए वात्सल्य योजना लागू की है। शीघ्र ही आंगबाड़ी बहनों को एक तोफा दिया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत,निवर्तमान विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,पूर्व राज्य मंत्री जगबीर भंडारी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम तीर्थपाल सिंह,एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!