Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया।

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदार के आंचल में बसे भू-भाग को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष सैकड़ो तीर्थ यात्री यहाँ के पावन तीर्थों में आकर अपने को धन्य महसूस करते है। उन्होंने भगवान तुंगनाथ के धाम व शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस माटी में पदार्पण करने से मनुष्य को अपार शान्ति मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, तथा आगामी 5 नवम्बर को श्री केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जायेगा तथा चार धाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपनल कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर दी गयी है तथा आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के मानदेय में जल्द कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव तथा मक्कू गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश भाजपा सरकार में साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती श्वेता पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रीना बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!