Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी : मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने जनता दरबार में फरियादियों की समस्यायें सुनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अगस्त 2021, गुरुवार, हल्द्वानी (सूचना)। गुरूवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, शस्त्र लाइसेंस, टावर, रोजगार आदि से सम्बन्धित 39 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी।

अधिकांश समस्याओ का मौेके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई में पंजीकृत समस्याओं को समयावधि में निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।


फरियादियों में :

  • उषा किरन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी ने कहा कि विद्यालय के मुख्य गेट के सामने लोग खुले मे शौचालय करते हैं, जिससे विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों को शौच की बदबू आती है तथा खुले में शौच करते हुये देखने पर अच्छा नहीं लगता साथ ही वही से पेयजल लाइन गुजरती है, जिससे पेयजल भी दूषित हो रहा है। उन्होंने विद्यालय के पीछे खाली जगह मे सार्वजनिक जगह मे शौचालय निर्माण कराने के साथ पेयजल लाइन को शिफ्ट करने का अनुरोध किया। जिसको मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने गम्भीरता से लेते हुये नगर निगम आयुक्त को शौचालय हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यावाही के साथ ही अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान को शीघ्र पेयजल लाईन शिफ्ट करने के निर्देश दिये।
  • विदरामपुर चकलुवा निवासी धनेश्वरी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि वे बहुत गरीब हैं तथा पति दिव्यांग है, कोई कमाई का जरिया नहीं है व भूमिहीन भी है। उसे मकान के साथ ही रोजगार से जोड़ने का आग्रह किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग को निर्देश दिये कि वे धनेश्वरी को नरेगा से जोड़ते हुए उसका जाब कार्ड बनायें तथा उपजिलाधिकारी कालाढूँगी को निर्देश दिये कि वे जाँचकर आवास हेतु भूमि पटटा चिन्हित करें।
  • खेड़ा सुल्तानगरी निवासी संतोष प्रसाद ने बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य सुल्तानगरी में मात्र दो इंच की पाइप लाइन होने के कारण आये दिन पेयजल की किल्लत बनी रहती है। उन्होंने पेयजल लाइन को चार इंच करने का अनुरोध किया ताकि क्षेत्रवासियों को सुचारू पेयजल उपलब्ध हो सके। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र का निरीक्षण कराकर चार इंच पेयजल लाइन प्रस्ताव बनाकर योजना में प्रस्तुत करें।
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य सुई रश्मि खनवाल ने पहरियाधार-सुरंग मोटरमार्ग पर आये दिन मलूवा आने से सडक बन्द रहती है व पैराफिट भी टूट गये है। जिससे दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है। उन्होंने बन्द सडक खुलवाने ेके साथ ही पैराफिट बनवाने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बन्द सड़क को खोलने के साथ ही पैराफिट बनाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को दिये।
  • डीकर सिंह मेवाड़ी प्रधान ककोड ने क्षेत्र में मोबाइल टावर सिगनल ना होने के साथ ही क्षेत्र मे मोबाइल टावर स्थापित करने, आपदा से क्षतिग्रस्त घरों की सुरक्षा दीवार निर्माण कराने के साथ ही झूलती विद्युत लाइन से दुर्घटना की सम्भावना बताते हुये पेडों की लॉपिंग कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मोबाइल टावर स्थापना हेतु प्रस्ताव भेजा गया है साथ ही उन्होने आपदा मे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के प्रस्ताव बनवाने के निर्देश उपजिलाधिकारी धारी को दिये तथा अधिशासी अभियन्ता विद्युत को क्षेत्र का शीघ्र सर्वे कर पेडों की लॉपिंग कराने के निर्देश भी दिये।
  • मण्डी धानमिल निवासी आशा जोशी ने बताया कि उनके पति की कोरोना काल मे मृत्यु हो गई थी जिससे उनके आय के साधन समाप्त हो गये है उनका बेटा कक्षा बारहवीं में पढ़ता है, फीस मांफी करवाने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तुरन्त आवश्यक कार्यावाही करने के निर्देश दिये।
  • गौलापार नकैल निवासियों ने पुल व सडक की माँग रखी।
  • गौलापार निवासी प्रकाश बिष्ट ने देवपुरदनई चोरगलिया जनमिलन केन्द्र के पास शौचालय निर्माण की माँग रखी।
  • तराई भाबर बचाओ समिति द्वारा लालकुऑं पेपर मिल से जल एवं वायु प्रदूषण होने की शिकायत करते हुये प्रदूषण रोकने की माँग रखी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी, महाप्रबन्धक उद्योग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
  • जनसुनवाई में सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत बीएस बिष्ट, जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, उप नगर आयुक्त नगर निगम आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!