Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने जनता दरबार में की दिव्यांग बॉबी की मदद

  • मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने फरियादियों की समस्यायें सुनी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने जनता दरबार में दिव्यांग बॉबी की मदद की। उन्होंने बाबी को अपने ट्राईसाइकिल में चलती-फिरती दुकान खोलने हेतु सामग्री प्रदान की, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य मे भी उसकी मदद करेंगे।

गत गुरूवार को बॉबी जनता दरबार में आया था, उसने कहा कि वह स्वाभिमानी है, वह ऋण व लोन नहीं लेगा तथा किसी दूसरे के उपर भी निर्भर नहीं रहेगा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उसे स्वरोजगार करने हेतु दुकान सामग्री दी तथा भविष्य मे भी प्रशासन से मदद करने का आश्वासन दिया।

गुरूवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, शस्त्र लाइसेंस, रोजगार आदि से सम्बन्धित 37 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी।

अधिकांश समस्याओं का मौेके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

फरियादियों में जमरानी रोड दमुवाढूँगा निवासी अमरनाथ जोशी ने कहा कि जमरानी रोड मे नाले में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण व नाले का मुहाना छोटा होने से पानी ओवरफ्लो होकर स्थानीय निवासी व दुकानदारों के घरों मे घुस जाता है। उन्होंने समस्या समाधान करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई एवं उपजिलाधिकारी को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समधान करते हुये अवगत कराने के निर्देश दिये।

निवासी दुर्गापालपुर परमा निवासी तुलसी ने बताया कि कोरोना के कारण उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी। प्रार्थी के दो नाबालिक बच्चे हैं। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को वात्सल्य योजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

देवपुर कुरियागाँव निवासी उमेश चन्द्र जोशी ने स्वतन्त्रता संग्राम आश्रित पेशन व परिचय पत्र दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

पान सिंह मेवाड़ी निवासी देवपुर सनवाल चोरगलिया ने अवगत करना कि चोरगलिया के खौलाबाजार में दस आवासीय पटटे ग्रामीणों हेतु स्वीकृत हो चुके हैं। जबकि पटटे पटटाधारकों को अभी तक आवंटित नहीं हुये हैं। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जाँच कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जनता सुनवाई में सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!