Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

काबीना मंत्री गणेश जोशी द्वारा हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे बुनकरों को किया गया सम्मानित

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य में हथकरघा क्षेत्र के विकास एवं संवर्धन हेतु बैठक में किया प्रतिभाग
  • हथकरघा उद्योग और बुनकरों के विकास हेतू तैयार की गई रूपरेखा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नाबार्ड के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य हथकरघा क्षेत्र के विकास एवं संवर्धन हेतु बैठक में प्रतिभाग किया l बैठक के दौरान हथकरघा उद्योग और बुनकरों के विकास हेतू रूपरेखा तैयार की गई l काबीना मंत्री ने बुनकरों की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए उनका मौके पर ही समाधान निकाला l काबीना मंत्री द्वारा हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे बुनकरों को सम्मान पत्र सम्मानित किया गया l

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि हथकरघा के विकास हेतु बुनकर सरकार और बैंक के बीच में समन्वय जरूरी है l उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में 95% हैंडलूम का उत्पादन भारत ने किया जाता है l अधिकारियों ने बताया कि बुनकरों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ानी पड़ेगी व उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित करना पड़ेगा l साथ ही उन्होंने बताया कि उत्पादों की 70% बिक्री प्रदर्शनी द्वारा होती है जिसको देखते हुए ज्यादा से ज्यादा प्रदर्शनी लगाई जाए जिससे इन उत्पादों को ख्याति मिली और बुनकरों की आय भी बड़े l

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में हथकरघा क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं l उन्होंने कहा कि आज बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों से कई सुझाव मिले जिनको धरातल पर उतारने की रूपरेखा तैयार की गई है l साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पलायन बहुत बड़ी समस्या है जिसको हम हथकरघा और बुनकरों को बढ़ावा देकर रोक सकते हैं, साथ ही इससे प्रदेश के अंदर कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था सुधरेगी l उन्होंने सुझाव दिए कि उत्पादों का बाजारीकरण किया जाए, उत्पादों को बड़े बाजार और प्रमुख पर्यटक स्थलों में बेचा जाए, उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए, क्षेत्रीय बुनकरों को उच्च प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता दी जाए l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!