Breaking News :
>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
उत्तराखण्डदेहरादून

एवरेस्ट विजेता पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस के छात्र-छात्राओं से किया संवाद

एडवेंचर से जुड़े रहस्यों से कराया रूबरू

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, देहरादून। माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके पिथौरागढ़ निवासी पर्वतारोही मनीष क्रिशन्याल ने गुरूवार को देहरादून के कुंआवाला स्थित सीआईएमएस एंड आर कॉलेज पहुँचे जहाँ संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में उनका स्वागत किया और उन्हें माउंट एवरेस्ट सहित हिमालय की अनेक चोटियों को फतह करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा मनीष ने जीवन में आसान राह न चुनकर कठिन राह को चुना और आज एडवेंचर के क्षेत्र में कार्य कर देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने मनीष को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए आज की युवा पीढ़ी को भी इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

बता दें कि मनीष ने वर्ष 2021 में भारतीय पर्वतारोही दल का नेतृत्व करते हुए माउंट एवरेस्ट को फतह किया तो वहीं भारतीय हिमालय के अब तक वह 20 से अधिक चोटियों को सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं। मनीष के नाम 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड व 7 नेशनल रिकार्ड दर्ज हैं। पर्वतारोहण के साथ-साथ वह समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 2015 व 2020 में राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है। जबकि 2017 में उन्हें स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया।

मनीष क्रिशन्याल ने सीआईएमएस देहरादून के छात्र-छात्राओं से भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने लक्ष्य को सामने रखते हुए उसे हासिल करने का प्रयास करें और आप जीवन में जो कुछ बनना चाहते हैं उस ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि हमारे समाज में कई ऐसी चीजें है जो आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह एडवेंचर फील्ड को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। पर्वतारोहण पर्यटन का एक हिस्सा है और युवा इसमें ट्रेक लीडर, गाइड और अपनी कंपनी खोलकर अच्छा रोजगार भी पैदा कर सकते हैं। उत्तराखण्ड में रहते हुए पहाड़ हमारे पास हैं, जहाँ हमें ऐसे अनेक अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, प्रिसिपल रबीन्द्र कुमार झा, प्रशासनिक अधिकारी मोहित बिष्ट, शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 500 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!