Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी देहरादून की अभिनव पहल : तहसील में लम्बे समय से लंबित मामलों को ‘विशेष कैम्प दाखिला खारिज’ लगाकर किये जा रहे हैं निस्तारित

तहसील विकासनगर आयोजित विशेष कैम्प दाखिला ख़ारिज कार्यक्रम की जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता, 1227 राजस्व वादों का मौके पर किया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अभिनव पहल से तहसील में लम्बे समय से लंबित मामलों को विशेष कैम्प दाखिला खारिज लगाकर निस्तारित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी की इस अभिनव पहल से क्षेत्र के जनमानस एवं फरियादी में प्रसन्नता की लहर है। जनमानस द्वारा जिलाधिकारी की इस पहल को सराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा समय-2 पर तहसील एवं कलेक्ट्रट परिसर स्थित कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किये गए हैं, पटल पर कोई भी पत्रावली लम्बित न रहे यदि पत्रावली किसी पटल पर लम्बित है तो उसका स्पष्ट कारण अंकित रहे।

इसी क्रम में आज अपने तय कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका तहसील विकासनगर पहुँची जहाँ आयोजित विशेष कैम्प दाखिला ख़ारिज कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, 1227 राजस्व वाद का मौके पर निस्तारण किया। जिसमें अविवादित दाखिल खारिज के 1155 वाद, विवादित दाखिल खारिज के 3 वाद, विरासतन के 55 वाद तथा धारा 33 / 39 के अन्तर्गत 4 वादों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी बताया कि विशेष दाखिला खारिज कैम्प आयोजित करने का उदद्ेश्य यही है कि एक दिवस में सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहकर विभिन्न वादों का निस्तारण करते हुए जनमानस को राहत दी जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों/लेखपालों को निर्देशित किया विभिन्न मामलों में गंभीरता पूर्व कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे जनमानस की समस्याओं का समय पर समाधान हो तथा शासन प्रशासन के प्रति सम्मान एवं विश्वास का भाव बना रहे। फरियादियों के स्थान पर स्वयं अथवा अपने परिजनों को देखते हुए दायित्वों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर विकासनगर में आज उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार चमन सिंह, सहित सम्बन्धित पटवारी/लेखपाल, कार्मिक उपस्थित रहे।

इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस के तहसील सदर अन्तर्गत विशेष दाखिला खारिज शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 2225 अविवादित दाखिला खारिज, 22 विरासतन, 10 न्यायालय में लम्बित वादो का निस्तारण किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समय-2 पर सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *