Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

राशन की दुकानों पर मिलेंगी 100 से अधिक तरह की अन्य सेवायें

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, गोरखपुर।गोरखपुर में कोटेदारों को दोहरी साैगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोटे की दुकानों को अपग्रेड करने के लिए सरकार बड़ी कार्ययाेजना पर काम कर रही है। लाभांश में वृद्धि एवं कोटे की दुकानों के जनसेवा केंद्र (CSC) के रूप में विकसित करने से कोटेदारों के जीवन में बदलाव आएगा। कोटेदार जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों की सेवा करते हैं, जिससे उन्हें सुखद अनुभूति होती होगी।

छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर या कस्बों में नहीं जाना पड़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की व्यवस्था है कि जो बुजुर्ग या निशक्त व्यक्ति कोटे की दुकानों तक न आ पाए, कोटेदार स्वयं या किसी के जरिए उन तक राशन पहुंचाते हैं। इसी तरह अब उनकी दुकानों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी और छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर या कस्बों में नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पूरे देश में बेहतरीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटे की दुकानों के CSC के रूप में सक्षम होने के साथ ही सरकार इनके जरिए बैंकिंग सुविधा के लोगों तक पहुँचाएगी। बैंकों के साथ एमओयू होगा। सरकार कोटेदारों के जरिए सामान्य नागरिक के जीवन में सुविधायें बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

कोटेदारों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है : रवि किशन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि कोटेदारों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। दो बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए सभी को मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताना चाहिए। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि पहले काफी परेशानी होती थी लेकिन लाभांश बढ़ने से और कोटे की दुकान सीएससी के रूप में विकसित होने से कोटेदारों की आय बढ़ सकेगी। संचालन ऋक ऋचा पांडेय ने किया। इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक विपिन सिंह, डा. विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

भारत सरकार की 100 योजनायें

आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम उज्जवला कनेक्शन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, पीएम मर्चेंट पेंशन स्कीम फार ट्रेडर्स, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, भारत निर्वाचन आयोग की सेवाएं, पासपोर्ट एवं पैन आवेदन, स्वच्छ भारत अभियान, जीवन प्रमाण, डिजि पे, डिजिटल लिटरेसी, टेली लीगल कंसलटेंशन सेवा, टेली सेंटर एंटरप्रेन्योरशिप, ई कोर्ट सेवाएं, स्किल डेवलपमेंट : स्कीम व पाठ्यक्रम, जाब पोर्टल्स, ई डिस्ट्रिक्ट सर्विसेज, ई स्टैंप, ई वाहन सारथी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, बैंक मित्र, एसबीआइ, आरआरबीएस, एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ, एक्सिस की बैंकिंग सेवाएं, इंश्योरेंस सेवाएं, फास्टटैग सेवा, डीजीनेम, सिबिल रिक्वेस्ट, टूर एवं ट्रेवल्स की सेवाएं, यूटिलिटी बिल पेमेंट, स्त्री स्वाभिमान, उत्पाद वितरण, कृषि सुविधाएं, मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, आइटी रिटर्न, एलईडी माइक्रो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सीएससी ई ग्रामीण स्टोर सहित भारत सरकार की 100 योजनाएं हैं।

सरकार प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने को प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के 80 हजार कोटे की दुकानों को सीएससी के रूप में विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू एवं सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड अतुलित राय ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद उसकी अदला-बदली की। इसी के साथ कोटेदारों का लाभांश 70 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा भी की गई। सरकार प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों के अपग्रेडेशन के लिए और भी बड़े कार्यक्रमों पर सरकार काम कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!