Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना में तैनात जवानों में विवाद, दो की मौत, 2 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, पुंछ। जिला पुंछ के सुरनकोट से एक बड़ी घटना की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सुरनकोट में सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही सेना की एक बटालियन में तैनात जवानों में किसी बात पर विवाद छिड़ गया, जिसके बाद वहां गोलियां भी चली। इस घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस विवाद में जो जवान मारे गए व घायल हुए हैं, वे स्थानीय बताए जा रहे हैं।

सुरनकोट पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि यह मामला सुबह साढ़े पांच बजे के करीब का है। बताया जा रहा है कि 156 टेरिटोरियल बटालियन के इन जवानों की सुबह 6:00 बजे परेड होनी थी। उससे पहले ही किसी मामले को लेकर जवानों में आपसी विवाद छिड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि जवानों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच कुछ जवानों ने परेड के लिए दिए गए हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी जवान स्थानीय बताए जाते हैं। मरने वाले दो जवानों में से एक की पहचान सिपाही अबरार अहमद के तौर पर की गई है। सूत्रों ने बताया कि अबरार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दूसरे जवान की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई है। घायल दो अन्य जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हेलीकाप्टर की मदद से सेना अस्पताल ऊधमपुर लाया गया है।

गोलीबारी की आवाज सुनते ही बटालियन में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। दूसरे जवान व अधिकारी गोलीबारी की आवाज सुनकर जब विंग में पहुंचे तो कुछ जवान जमीन पर खून में लथपथ गिरे हुए थे। सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने दो को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। जवानों ने इस गोलीकांड की वजह विवाद तो बताया परंतु यह पता नहीं चल पाया है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ। वहीं सेना के किसी भी अधिकारी ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल जवानों की हालत स्थिर होते ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!