Breaking News :
>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले, एक दिन में 500 से ज्यादा मामले बढ़े

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले दर्ज किए गए । कल यानी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के मामलों में 535 मरीजों का इजाफा हुआ है। बुधवार को देश में कोरोना के 1829 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 2,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले दस संक्रमितों में छह केरल और एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 0.50 फीसद हो गई है। न्यूज एजेंसी प्रेट्र के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए डेटा के बाद अब देश में कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 4,31,29,563 हो गया। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक देश में होने वाली मौतों की कुल संख्या 5,24,303 है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा कुल संक्रमितों का 0.04 फीसद है जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसद हो गया है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 228 मामलों की कमी दर्ज की गई है। प्रतिदिन का पाजिटिविटी रेट 0.50 फीसद दर्ज हुआ है और साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट 0.55 फीसद है।

भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा 7 अगस्त 2020 को 20 लाख के पार चला गया था। 5 सितंबर को यह आंकड़ा 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चला गया था। 28 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक दर्ज की गई, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख ओर 19 दिसंबर 2020 को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ से अधिक हो गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल यानि 2021 में 4 मई को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया और 23 जून को यह ग्राफ 3 करोड़ से भी अधिक पर पहुंच गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!