Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री धामी के नैतिक और साहसिक फ़ैसले बनेंगे अन्य दलों के लिए नजीर, दागी मंत्रियों को कर सकते हैं मंत्रिमंडल से बाहर

बेदाग मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल से कर सकते हैं दागी मंत्रियों को बाहर, दो-तीन मंत्रियों की जगह नए चेहरों की हो सकती है ताजपोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड़बड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन से जहां दुष्प्रचार करने वाले बैकफुट पर है, तो वहीं धामी कैबिनेट द्वारा लिए गये कई अहम फैसलों से जहां युवाओं और आम जनमानस में आशा और उम्मीद जगने के साथ एक सकारात्मक संदेश गया है। मुख्यमंत्री के फैसलों से सरकार की साफ और बेदाग छवि उभरकर सामने आयी और जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। आम जनमानस फैसलों की सराहना कर रहा है। वहीं अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि धाकड़ धामी अपने अन्य धाकड़ फैसलों की तरह कैबिनेट में फेरबदल का निर्णय ले सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में शुचिता कायम करने की पहल के बाद अब मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को लेकर भी बड़ा कदम उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि भर्ती परीक्षाओं के साथ ही विधानसभा के भर्ती प्रकरण पर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार नजर बनाए हुए है। हाल में दो मंत्रियों के दिल्ली दौरे और केंद्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इस सबको देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल जैसा कदम उठा सकते हैं। दो-तीन मंत्रियों स्थान पर नए चेहरों के साथ ही मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे तीन पदों को भी भरा जा सकता है।

उत्तराखंड की राजनीति की समझ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री के फैसलों से सरकार की साफ और बेदाग छवि उभरकर सामने आयी है और जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। विधानसभा बैकडोर भर्ती व अन्य विभागों में मंत्रियों के करीबियों की नियुक्ति से कुछ मंत्रियों के प्रति आम जनमानस में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसका असर सरकार की छवि पर भी पड़ रहा है। ऐसे में मुझे लगता है कि स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल जैसा कदम उठाने के साथ खाली पड़े तीन पदों पर भी ताजपोशी कर सकते हैं। क्योंकि आने वाले दिनों में विभिन्न राज्यों में विधानसभा होने हैं। इसके साथ ही भाजपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट चुकी है। ऐसे में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यह कतई नहीं चाहेगा कि राज्य से जुड़े किसी भी विषय पर विपक्ष को हावी होने का अवसर दिया जाए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को केन्द्र मे रखा और फिर अभियान शुरू कर दिया। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग मे भर्तियों की गड़बड़ियों का संज्ञान लेकर सीएम ने इसके जांच के आदेश दे दिये और अब तक 34 लोग सलाखों के अंदर पहुंच चुके है। दरोगा भर्ती मामले की जांच पहले ही विजिलेंस को सौंपी गयी है और विधान सभा मे भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गयी है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक जांच और उसके निकल रहे परिणाम ने आम जन और विशेषकर युवा वर्ग के विश्वास को टूटने नही दिया। निश्चित तौर पर इन फैसलों के दूरगामी परिणाम मिलेंगे जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य सभी मामलों मे पारदर्शीता के रूप मे सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री धामी के नैतिक और साहसिक फ़ैसले बनेंगे अन्य दलों के लिए नजीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम तरह के घपले घोटालों मे लिप्त रही कांग्रेस आजकल नसीहत देने और उपदेशक की भूमिका मे है, लेकिन जनता ने पूर्व मे कांग्रेस के चरित्र और चेहरे को देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और घोटालों का पुराना नाता रहा है। पहली निर्वाचित सरकार से लेकर स्टिंग के दौर तक कांग्रेस हमेशा मामलों पर लीपापोथी करती रही जबकि भाजपा ने बिना देर किये सभी आशंकाओ को खारिज कर जांच शुरू कर दी। भाजपा भविष्य के लिए एक स्पष्ट रेखा खींच चुकी है और उसमे पारदर्शिता के अलावा किसी आशंका के लिए स्थान नही होगा। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा युवाओं के साथ किये वायदे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नैतिक और साहसिक फ़ैसले अन्य दलों के लिए भी नजीर बनेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.