Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मल्लीताल पंत पार्क में श्रद्धापूर्वक हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का 135वॉ जन्म दिवस समारोह

हमें पन्त जी के आदर्शों को अपनाते हुए निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा : अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का 135वॉ जन्म दिवस समारोह समिति नैनीताल के तत्वाधान में मल्लीताल पंत पार्क में श्रद्धापूर्वक हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भारत रत्न स्वर्गीय पन्त जी के जन्म दिवस पर पन्त पार्क में आयोजित कार्यक्रम संभ्रांत नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्व.पन्त जी की प्रतिमॉ पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्य एवं रक्षा मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ नेता भुवन हरबोला, पूर्व सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा, रमेश पाण्डे, रईस, संयोजक गोपाल रावत, पूरन मेहरा, मनोज जोशी, केसी पंत, संजय कुमार संजू, बीना आर्या, मारूति नन्दन साह, दिग्विजय बिष्ट, विजय थापा, राहुल पुजारी, तारा राणा, गजेन्द्र रावत, कंचन जोशी, ईश्वरी दत्त मलकानी, अनुपम कबड़वाल, मुन्नी देवी, ललित भट्ट एवं समस्त सभासद एवं जनप्रतिनिधि जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सन्दीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह आदि ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

केन्द्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने अपने सम्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के पहले व्यक्ति पं० गोविन्द बल्लभ पंत हैं जिनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन किसी न किसी क्षेत्र में कुछ न कुछ उपलब्धि जरूरी करनी चाहिए यह तभी सम्भव होगा जब व्यक्ति के अन्दर अच्छे संस्कार एवं अच्छा स्वाभाव होंगे। उन्होंने कहा कि हमे इन महापुरूषों के पग चिन्हों पर चलना होगा। हमें इनका सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि पंत जी ने भूमि सुधार जैसे एक्ट कानूनों का निर्माण किया है और आजादी दिलाने में अभूतपूर्व कार्य एवं यातनाओं को झेलते हुए हमें यह आजादी दिलाई। उन्होंने वहॉ सभी उपस्थित छात्र छा़त्राओं से आवाहन किया कि वे खूब पढ़ें व अपने माता पिता व देश का नाम रोशन करें। इसके उपरान्त उन्होंने क्षेत्रीय अभिलेखागार कुमाऊँ मण्डल नैनीताल के सौजन्य से भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अभिलेख प्रर्दशनी का भी फीता काट कर शुभारम्भ किया। इसके अलावा आम जनता की समस्याएं सुनी व सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मात्रम गीत से किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरन मेहरा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पन्त जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पन्त जी युगों-युगों तक देशवासियों के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने, हौंसले, व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर भारतरत्न तक का सफर तय किया। हमें पन्त जी के आदर्शों को अपनाते हुए निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। पन्त जी की उपलब्धियॉ देश व प्रदेश के चारों दिशाओं में प्रदर्शित होती है। उनकी दूर दृष्टि के परिणाम स्वरूप ही खाद्यान्न के क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने वाली जीबी पन्त यूनीवर्सिटी की स्थापना हुई। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के आधार पर ही महानता को प्राप्त किया। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

समाज के उत्थान एवं समाज सेवा में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले प्रो० अजय रावत, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रेक बिष्ट, डॉ० सुशील कुमार पंत, नवीन टम्टा, कमला जोशी, विजय थापा, डॉ० महेन्द्र पाल सिंह के अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर किये हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कर देकर सम्मानित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सांस्कृत कार्यक्रम की भी प्रस्तुत दी गई। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया।

सम्बंधित खबरों के लिए,
यहाँ क्लिक करें :
https://akashgyanvatika.com/chief-minister-dhami-paid-tribute-to-bharat-ratna-pt-govind-ballabh-pant-by-participating-in-his-135th-birthday-celebration-program/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!