Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
राजनैतिक-गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, विधायकों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव और कई अन्य उपाय किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2020, मंगलवार। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज  से शुरू होगा। कोरोना वायरस (COVID-10) संक्रमण के मद्देनजर विधायकों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव के साथ कई अन्य उपाय किए गए हैं। दो गज की दूरी के नियम का पालन करने के लिए सीट के बीच में कांच की दीवार बनाई गई है। सदन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इस चार दिवसीय सत्र के दौरान में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण, कानून व्यवस्था और अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर सकती है।

अधिकारियों के अनुसार सदन के भीतर अब एक सीट पर दो ही विधायक बैठ सकेंगे तथा उनके बीच कांच की दीवार होगी। इसके अलावा 11 अतिरिक्त सीटों की भी व्यवस्था की गई है। विधानसभा स्पीकर चरण दास महंत ने सोमवार को विधानसभा परिसर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधायकों को विधानसभा परिसर के भीतर शारीरिक दूरी पालन करना होगा। इसके अलावा उन्हें मास्क या फेस कवर का इस्तेमाल और समय-समय पर अपने हाथों को सैनेटाइज करना या धोना अनिवार्य है।

अधिकारियों ने बताया कि सदन में प्रवेश करते वक्त प्रत्येक सदस्य का थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी। सत्र के दौरान आम जनता का प्रवेश विधानसभा में वर्जित रहेगा। विधानसभा परिसर में नियमित रूप से फ्यूमिगेशन और सैनेटाइजेशन किया जाएगा। विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव, शराब की अवैध बिक्री, हाथियों की मौत, क्वारंटाइन सेंटर की स्थिति, अवैध रेत खनन समेत कई मामले को उठाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार से जवाब मांगने के लिए चार दिन का सत्र पर्याप्त नहीं है, लेकिन इस सीमित समय के दौरान हम जनता के हित से जुड़े सभी मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!