Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने-चांदी आई बढ़ोतरी, जानिए क्या है भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2020, मंगलवार। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव 0.35 फीसद या 178 रुपये की बढ़त के साथ 51,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर इस समय 0.39 फीसद या 201 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि सोने का घरेलू हाजिर भाव सोमवार को 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मंगलवार सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 0.76 फीसद या 496 रुपये की तेजी के साथ 66,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव इस समय 0.27 फीसद या 187 रुपये की बढ़त के साथ 68,188 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 68,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.13 फीसद या 2.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1,941.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.29 फीसद या 5.51 डॉलर की तेजी के साथ 1,934.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.49 फीसद या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 26.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 0.03 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 26.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!